ऑटो स्ट्राइक, आज भी झेलनी पड़ेगी परेशानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे जिले भर में चल रही ऑटो चालकों की हड़ताल रविवार को चौथे दिन भी जारी रही। इस कारण शहर में पूरे दिन ऑटो नहीं चले। इससे लोगों को पूरे दिन परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं, ऑटो चालकों ने सोमवार को भी एसटीए कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया है। इस कारण यात्रियों को आज भी पूरे दिन परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
बता दें कि सोमवार को ऑटो चालकों की हड़ताल के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को होगी। क्यों कि मोहाली के बड़ी संख्या में बच्चे रोजाना मोहाली समेत अन्य स्कूलों में पढ़ने जाते हैं।
बच्चों को स्कूल ले जाने में बड़ी संख्या में ऑटो लगे हैं। इस लिए अब सोमवार को बच्चों और उनके अभिभावकों को इस हड़ताल के कारण ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ेगी।
रविवार शाम को ऑटो चालकों की मीटिंग भी हुई, जिसमें सोमवार को सेक्टर-18 एसटीए कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया गया। साथ ही मांग पत्र देने की भी घोषण की गई।
मांगे नहीं मानी तो रोकेंगे सीटीयू बसें
सेक्टर-25 के रैली ग्राउंड में रविवार को सैकड़ों डीजल ऑटो चालक इकट्ठा हुए। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डीजल ऑटो पर प्रतिबंध लगाने के फैसले के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। ऑटो चालकों का कहना है कि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो सीटीयू बसों को रोका जाएगा।
डीजल ऑटो चालक यूनियनों की ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन कमलाकांत द्विवेदी ने कहा कि यदि शहर को प्रदूषण मुक्त रखना है तो प्रशासन पहले सीटीयू की बसों को बंद करे। डीजल ऑटो से इतना प्रदूषण नहीं होता, जितना इन बसों से होता है। ऑटो चालक प्रशासन से ट्राइसिटी परमिट की मांग कर रहे हैं।
द्विवेदी ने कहा कि अब वे जल्दी ही अपना विरोध प्रदर्शन तेज करेंगे जिसके लिए सोमवार को सेक्टर-33 में मीटिंग बुलाई है। द्विवेदी ने कहा कि सीटीयू बसों को शहर में भी रोका जाएगा और पंचकूला-मोहाली में प्रवेश करने से रोकेंगे। इस विरोध प्रदर्शन में आम जनता को जो परेशानी होगी उसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। इस संबंध में उन्होंने एसटीए सेक्रेट्री को ज्ञापन भेजा है।