{"_id":"6a2dc2fd6c1a49eaab0a3c2c","slug":"did-janki-das-fall-victim-to-a-case-of-mistaken-identity-chandigarh-news-c-16-1-pkl1005-1045035-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: गलत टारगेट का शिकार तो नहीं हुए जानकी दास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: गलत टारगेट का शिकार तो नहीं हुए जानकी दास
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-11 के श्री कुमार मेडिकल हॉल में दिनदहाड़े फायरिंग में कैशियर जानकी दास की हत्या के बाद पुलिस अब इस संभावना की भी जांच कर रही है कि कहीं शूटरों का असली निशाना कोई और तो नहीं था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अब तक श्री कुमार मेडिकल हॉल या उसके संचालकों को किसी गैंग की ओर से धमकी मिलने की जानकारी नहीं मिली है। ऐसे में वारदात के पीछे गलत पहचान या गलत टारगेट का एंगल भी जांच के दायरे में है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंचीं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रूट की पड़ताल की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सेक्टर-11 की इसी मार्केट में स्थित कुमार ब्रदर्स केमिस्ट के संचालकों को पूर्व में गैंगस्टरों की ओर से रंगदारी और धमकियां मिल चुकी हैं। इसी कारण जांच एजेंसियां यह भी खंगाल रही हैं कि कहीं हमलावर किसी अन्य प्रतिष्ठान या व्यक्ति को निशाना बनाने आए थे और नाम या पहचान की समानता के कारण जानकी दास उनकी गोलीबारी का शिकार बन गए।
हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी एक थ्योरी पर मुहर नहीं लगाई है। एसएसपी सुमेर प्रताप सिंह ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फायरिंग के पीछे गैंगस्टर एंगल, पुरानी रंजिश, गलत पहचान और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर जल्द ही वारदात की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।