फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dialysis will be free in government hospitals

बड़ी खुशखबरी: सरकारी अस्पतालों में फ्री में डायलिसिस, 28 जगह सुविधा शुरू

Sat, 24 Jun 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 24 Jun 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
Dialysis will be free in government hospitals
- फोटो : Demo Pic
किडनी की बीमारियों से ग्रस्त लोगों को राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है। उन्हें डायलिसिस की सुविधा अब मुफ्त मुहैया कराई जाएगी। सेहत मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने शुक्रवार को विधानसभा सदन में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


ब्रह्म मोहिंद्रा ने कहा कि सरकार जरूरतमंद लोगों को स्तरीय सेहत सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है, इसलिए सूबे के 25 सेहत संस्थानों में डायलिसिस की सुविधा मुफ्त देने का फैसला लिया गया है। इनमें तीनों सरकारी मेडिकल कॉलेज भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉर्पोरेशन के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल इन 28 संस्थानों में 11,596 डायलिसिस किए गए। एक मरीज के डायलिसिस पर 400-450 रुपये का खर्च आता है। अब सभी जिला अस्पतालों, तीनों मेडिकल कॉलेजों और अबोहर, बटाला, दसूहा के सब-डिवीजन अस्पतालों में यह सुविधा मुफ्त दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ और सब डिवीजन अस्पतालों में लगेंगी यूनिट
मंत्री  ने बताया कि जरूरत को देखते हुए कुछ और सब-डिवीजन अस्पतालों में भी डायलिसिस यूनिट स्थापित की जाएंगी। पहले चरण में मुफ्त डायलिसिस सुविधा देने में करीब एक करोड़ का खर्च आएगा। इस सुविधा के बाद निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीज अब सरकारी अस्पतालों की ओर रुख करेंगे। उन्होंने बताया कि कारगुजारी में सुधार को 58 रेडियोग्राफर और दो ईसीजी टेक्नीशियन की भर्ती की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed