फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Diabetes-hormone patients increase, decrease registration time

डायबिटीज-हार्मोन के मरीज बढ़े, रजिस्ट्रेशन का समय घटा

Fri, 06 Oct 2017 09:13 AM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 06 Oct 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
Diabetes-hormone patients increase, decrease registration time
चंडीगढ़ का पीजीआई अस्पताल - फोटो : File Photo
पीजीआई में लगातार बढ़ रही मरीजों की भीड़ अब परेशानी का सबब बनने लगी है। मरीजों की सहूलियत के लिए इंडोक्राइनालाजी डिपार्टमेंट ने रजिस्ट्रेशन का समय शाम चार बजे तक  तय किया था। मगर मरीजों की भीड़ इतनी बढ़ गई कि उन्हें संभालना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


ओपीडी में 1300 से लेकर 1500 तक मरीज पहुंचने लगे। इतने मरीज फिलहाल पीजीआई की किसी भी ओपीडी में नहीं पहुंचते हैं। इससे डाक्टर, अटेंडेंट और मरीज भी परेशान हो गए। बाद में रजिस्ट्रेशन का समय चार बजे से घटाकर एक बजे तक करने का फैसला लिया गया। हालांकि इस फैसले से भीड़ से कोई राहत नहीं मिली है। लेकिन ओपीडी की संख्या में थोड़ा फर्क जरूर पड़ा है।
विज्ञापन


इसलिए रजिस्ट्रेशन टाइम चार बजे तक रखा था
इंडोक्राइनालाजी डिपार्टमेंट के एचओडी डा. अनिल भंसाली ने बताया कि उनकी ओपीडी में चंडीगढ़ के अलावा आसपास के प्रदेशों पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड और हरियाणा से काफी मरीज आते हैं। मरीजों को कोई दिक्कत न आए इसलिए रजिस्ट्रेशन टाइम चार बजे तक का रखा गया था। लेकिन मरीज इतने बढ़ गए है कि रजिस्ट्रेशन समय घटाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात आठ बजे तक चलती रही थी ओपीडी
इंडोक्राइनालाजी की ओडीपी में आने वाली मरीजों की भीड़ का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि कई बार इस डिपार्टमेंट की ओपीडी रात आठ बजे तक चलती है। बीते अप्रैल के महीने में बुधवार को ओपीडी रात आठ बजे तक चली थी। उस दिन करीब 1200 से ज्यादा मरीज पहुंचे थे। आमतौर पर ओपीडी में 900 से हजार तक मरीज पहुंचते थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed