{"_id":"59d67e144f1c1bc9538b5ea0","slug":"diabetes-hormone-patients-increase-decrease-registration-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायबिटीज-हार्मोन के मरीज बढ़े, रजिस्ट्रेशन का समय घटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायबिटीज-हार्मोन के मरीज बढ़े, रजिस्ट्रेशन का समय घटा
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 06 Oct 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ का पीजीआई अस्पताल
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई में लगातार बढ़ रही मरीजों की भीड़ अब परेशानी का सबब बनने लगी है। मरीजों की सहूलियत के लिए इंडोक्राइनालाजी डिपार्टमेंट ने रजिस्ट्रेशन का समय शाम चार बजे तक तय किया था। मगर मरीजों की भीड़ इतनी बढ़ गई कि उन्हें संभालना मुश्किल हो गया।
ओपीडी में 1300 से लेकर 1500 तक मरीज पहुंचने लगे। इतने मरीज फिलहाल पीजीआई की किसी भी ओपीडी में नहीं पहुंचते हैं। इससे डाक्टर, अटेंडेंट और मरीज भी परेशान हो गए। बाद में रजिस्ट्रेशन का समय चार बजे से घटाकर एक बजे तक करने का फैसला लिया गया। हालांकि इस फैसले से भीड़ से कोई राहत नहीं मिली है। लेकिन ओपीडी की संख्या में थोड़ा फर्क जरूर पड़ा है।
इसलिए रजिस्ट्रेशन टाइम चार बजे तक रखा था
इंडोक्राइनालाजी डिपार्टमेंट के एचओडी डा. अनिल भंसाली ने बताया कि उनकी ओपीडी में चंडीगढ़ के अलावा आसपास के प्रदेशों पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड और हरियाणा से काफी मरीज आते हैं। मरीजों को कोई दिक्कत न आए इसलिए रजिस्ट्रेशन टाइम चार बजे तक का रखा गया था। लेकिन मरीज इतने बढ़ गए है कि रजिस्ट्रेशन समय घटाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था।
विज्ञापन
रात आठ बजे तक चलती रही थी ओपीडी
इंडोक्राइनालाजी की ओडीपी में आने वाली मरीजों की भीड़ का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि कई बार इस डिपार्टमेंट की ओपीडी रात आठ बजे तक चलती है। बीते अप्रैल के महीने में बुधवार को ओपीडी रात आठ बजे तक चली थी। उस दिन करीब 1200 से ज्यादा मरीज पहुंचे थे। आमतौर पर ओपीडी में 900 से हजार तक मरीज पहुंचते थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ रही है।