फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dhirendra Shastri says people have a craze for Sanatana in Punjab

Punjab News: पठानकोट में धीरेंद्र शास्त्री बोले- पंजाब में सनातन के प्रति पागलपन, यहां सनातनियों में एकता है

Mon, 23 Oct 2023 12:34 PM IST
ajay kumar डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला चंडीगढ़
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 23 Oct 2023 12:34 PM IST
सार

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पंजाब संतों और वीरों की भूमि है। यहां आना हमारा सौभाग्य है। पंजाब एक ऐसा प्रदेश है... जो उन्नत है। यहां के लोग बड़े प्यार और दिलवाले होते हैं।

विज्ञापन
Dhirendra Shastri says people have a craze for Sanatana in Punjab
बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री। - फोटो : सोशल मीडिया (फाइल)

विस्तार

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों पंजाब के पठानकोट में हैं। शनिवार को वह पंजाब पहुंचे थे। सबसे पहले उन्होंने अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका था।

विज्ञापन


पठानकोट में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पंजाब में सनातन के प्रति पागलपन है। यहां सनातनियों में एकता है... हम उन सनातन विरोधी बुरी ताकतों को अनुमति नहीं देंगे जो सनातन को मिटाना चाहते हैं और हमारे हिंदुओं को लालच दे रहे हैं, उन्हें धर्मान्तरित करें... हम सनातन एकता बनाए रखेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने कहा कि पंजाब संतों और वीरों की भूमि है। यहां आना हमारा सौभाग्य है। पंजाब एक ऐसा प्रदेश है जो उन्नत है। यहां के लोग बड़े प्यार वाले और दिलवाले होते हैं। उन्होंने कहा कि आते ही हम सबसे पहले श्री स्वर्ण मंदिर गए। वहां लोगों ने जो प्यार लुटाया, उसके हम ऋणी हैं। हमने श्री गुरुग्रंथ साहिब के दर्शन किए और श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। इसके बाद दुर्गियाना तीर्थ गए। उन्होंने कहा कि हमारा ध्येय पूरे देश में अपनी संस्कृति का प्रचार प्रसार का है। 


उन्होंने कहा कि विदेशी ताकतें गुरुद्वारों और मंदिरों में न घुसे। न ही भोले-भाले हिंदू या फिर किसी मजहब के लोगों को बहलाएं। बस इसीलिए जगह-जगह जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बाबर का नहीं... रघुवर का देश है। जब तक विधर्मियों पर कानून सख्त नहीं किया जाएगा। वे निर्दोष हिंदुओं को लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कराते रहेंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed