{"_id":"b728e9af3b61a82b4c1e50faa42ea1c2","slug":"dhawan-injury-during-the-campaign-campaigning-left","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचार के दौरान धवन को लगी चोट, प्रचार छोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचार के दौरान धवन को लगी चोट, प्रचार छोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 05 Apr 2014 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता हरमोहन धवन शनिवार को प्रचार के दौरान घायल हो गए। वे सेक्टर-22 स्थित शास्त्री मार्केट में भाजपा प्रत्याशी किरण खेर के साथ प्रचार कर रहे थे।
विज्ञापन
यहां भीड़ में उनकी पसली पर किसी कार्यकर्ता की कोहनी लग गई। इस कारण उन्हें प्रचार छोड़कर जाना पड़ा। इसी वजह से वे दोपहर तीन बजे घोषणापत्र जारी करने के कार्यक्रम में भी नहीं पहुंच सके थे।
विज्ञापन
पुरानी चोट पर ही लगी कोहनी
धवन ने बताया कि चोट इतनी गंभीर नहीं थी। शाम तक वे दवा खाकर दोबारा प्रचार में भी जुट गए थे। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भी उन्हें इसी जगह पर चोट लगी थी, जहां अब लगी। धवन ने कहा कि अब वे बिल्कुल ठीक हैं और आगे भी प्रचार में लगे रहेंगे।
विज्ञापन