{"_id":"640b7be60633a051830aa7f4","slug":"dharna-against-fee-hike-attempts-to-forcibly-pick-up-students-chandigarh-news-c-16-pkl1043-83881-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: फीस वृद्धि के खिलाफ दिया धरना, छात्रों को जबरन उठाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: फीस वृद्धि के खिलाफ दिया धरना, छात्रों को जबरन उठाने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में वीसी दफ्तर के बाहर एसएफएस का छात्रों के साथ मिलकर प्रशासन की ओर से प्रस्तावित फीस वृद्धि व छात्रों के अन्य मुद्दों को लेकर धरना चल रहा है। छात्रों के अनिश्चितकालीन धरने को शुक्रवार को आठवां दिन हो गया है। आठवें दिन धरने पर बैठे छात्रों को पीयू सुरक्षाकर्मियों की ओर से चंडीगढ़ पुलिस के साथ जबरन उठाने की कोशिश की गई। इसके साथ ही छात्रों के शिक्षकों को मौके पर बुलाकर डराने का प्रयास किया गया।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि हम पीयू प्रशासन के इस रवैये की निंदा करते हैं। जब तक छात्रों की मांगें नहीं मानी जाएगी, धरना खत्म नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में छात्र प्रस्तावित फीस वृद्धि को वापस लेने और छेड़खानी और उत्पीड़न को रोकने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने की अपील कर रहे हैं। इसके अलावा पूर्व कुलपति प्रो. राज कुमार के भ्रष्टाचार मामले की स्वतंत्र और पारदर्शी जांच करवाई जाए। शिक्षकों की पारदर्शी एवं स्थाई भर्ती की जाए। विभागों और छात्रावासों के रखरखाव में सुधार किया जाए। इंजीनियरिंग विभागों में रिलेटिव ग्रेडिंग सिस्टम लागू किया जाए। यूनिवर्सिटी या बाहर के गाइड के बावजूद सभी शोधार्थियों को छात्रावास की सुविधा दी जाए। छात्रों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं तब तक वीसी दफ्तर के बाहर अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।