{"_id":"5c177bd3bdec2257067059cd","slug":"dharm-sammelan-held-on-ram-mandir-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"RSS प्रचारक का एलान- अयोध्या के लिए टिकटें बुक कराना शुर कर दो, जल्द बनेगा मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RSS प्रचारक का एलान- अयोध्या के लिए टिकटें बुक कराना शुर कर दो, जल्द बनेगा मंदिर
Tue, 18 Dec 2018 09:10 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 18 Dec 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में आयोजित धर्म सम्मेलन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘रेलवे में टिकट की बुकिंग चार महीने पहले होती है, इसलिए आप लोग श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अपनी टिकटें बुक कराना शुरू की दें, ताकि वहां पहुंचने में परेशानी न हो।’ आरएसएस के प्रचारक सतीश कुमार ने यह बात चंडीगढ़ के रामलीला ग्राउंड में धर्म सम्मेनल के दौरान कही। मुख्य वक्ता सतीश कुमार ने कहा कि राम जन्मभूमि पर रामलला के भव्य मंदिर निर्माण के लिए प्रारंभ हुआ यह संग्राम संतों के आशीर्वाद से महा संग्राम बन गया है।
विज्ञापन
इस आंदोलन के विभिन्न चरणों में पूरे देश का दृढ़ संकल्प सामने आया। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि की अपीलों की बाधाएं दूर हो गई हैं। अब सुप्रीम कोर्ट ने 29 अक्तूबर को फैसला करना था। लेकिन नए मुख्य न्यायाधीश ने बेंच का पुनर्गठन कर दिया। इसने यह मामला बिना सुने 2019 तक आगे बढ़ा दिया और कहा कि यह हमारी प्राथमिकता में नहीं है।
विज्ञापन
राम जन्मभूमि न्यास चंडीगढ़ की तरफ से सेक्टर-27 के रामलीला मैदान में आयोजित विराट धर्म सम्मेलन को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद पंजाब के संगठन मंत्री विजय पाल ने कहा कि देश की सर्वोच्च अदालत ने स्पष्ट कहा है कि नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद अनिवार्य नहीं है। केंद्र सरकार इसी शीतकालीन सत्र में ही अध्यादेश लाकर मंदिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त करे।
विज्ञापन