फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dharamvir gandhi press confrence, aam aadmi party, punjab assembly election, suspand mp gandhi

सांसद गांधी बोले, पंजाब में बनाएंगे नया महागठबंधन, बागियों को जोड़ेंगे

Wed, 24 Aug 2016 01:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 24 Aug 2016 01:42 PM IST
विज्ञापन
dharamvir gandhi press confrence, aam aadmi party, punjab assembly election, suspand mp gandhi
सांसद ध्‍ारमवीर गांध्‍ाी - फोटो : amar ujala
पंजाब में पूर्व सांसद जगमीत बराड़ की ओर से महा-गठबंधन बनाने की कोशिशों के बीच पंजाब में एक और महा-गठबंधन तैयार करने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी से सस्पेंड सांसद डॉ. धरमवीर गांधी ने नया सियासी फ्रंट बनाने का एलान किया है। मंगलवार को प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता के दौरान डॉ. गांधी ने बताया कि उन्होंने पंजाब हितैषी पार्टियों, संगठनों और लोगों से इस प्लेटफार्म पर आने की अपील की थी। बहुत से लोग जुड़े हैं, जल्द ही कुछ और लोग भी आएंगे। उसके बाद फ्रंट के नाम का एलान कर दिया जाएगा। बाद में यह सियासी पार्टी का रूप लेगा। 

चुनाव लड़ने के बारे में उन्होंने कहा कि यह लोगों के रिस्पॉन्स पर निर्भर करेगा। अगर उचित लगा तो पार्टी कम सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पहले चरण में आम आदमी पार्टी से टूट कर गए ज्यादातर लोग डॉ. गांधी के साथ आए हैं। इनमें स्वराज अभियान पार्टी, डेमोक्रेटिक पार्टी पंजाब, अपना पंजाब, आम आदमी पार्टी वॉलंटियर्स फ्रंट शामिल हैं। पिछले दिनों नाराज होकर आप छोड़ने वाले हरदीप सिंह किंगरा भी फ्रंट में शामिल हो गए हैं। डॉ. गांधी ने कहा कि जल्द जस्सी जसराज भी आएंगे। 
विज्ञापन


जगमीत बराड़ व नवजोत सिद्धू को लेकर महा-गठबंधन बनाने केसवाल पर उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भी पंजाब के हित में आवाज उठाई है, उन्हें साथ लिया जाएगा। टिकट वितरण से नाराज आप के सूबा कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर के आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि परिस्थितियां बनने पर फैसला लिया जाएगा। यह भी कहा कि छोटेपुर, सुखपाल खैरा, कंवर संधू को जलील किया जा रहा है। यह पंजाब की तौहीन हैं, इन्हें बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। हालत यह है कि पार्टी की पहली लिस्ट केएलान केसमय पंजाब की सारी लीडरशिप गैर मौजूद थी। डॉ. गांधी ने कहा कि शिअद, कांग्रेस और आप ने सियासत को केंद्रित बना दिया है। यह फ्रंट मुद्दों की सियासत की शुरुआत करेगा। लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप ने लागू किया सूबेदारी सिस्टम

dharamvir gandhi press confrence, aam aadmi party, punjab assembly election, suspand mp gandhi
कैबिनेट मंत्री के भाई फल्ली को आप में शामिल करते भगवंत मान - फोटो : Amar ujala
डॉ. धरमवीर गांधी ने आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आप ने सूबेदारी सिस्टम लागू किया है। संजय सिंह और दुर्गेश पाठक का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि दो बड़े सूबेदार हैं और बाकी छोटे। टिकट वितरण पर हर हलके में वॉलंटियर विरोध कर रहे हैं।

दूसरी पार्टियों में सुख भोगने वालों को टिकट दे दी हैं। ईमानदारी, वफादारी और समर्पण को नजरंदाज किया गया। आप उसूलों से भटक गई है, स्वराज, लोकतंत्र की जगह हाईकमान कल्चर ने ले ली है। पंजाब की पूरी लीडरशिप को साइड लाइन कर दिया है। भगवंत मान में भीड़ जुटाने की क्षमता है, इसलिए उन्हें रोका है, पर उनका हश्र भी खराब होगा।

टिकट केलिए पैसे के आरोपों पर उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों से आए लोगों को टिकट दिए जाने के पीछे क्या हो सकता है। डॉ. गांधी ने माना कि आज चुनाव हों तो आप की स्थिति दूसरी पार्टियों से बेहतर है। कहा कि अगर आप ने अपना चरित्र कायम न रखा तो आप को आप ही हराएगी।

नैतिकता है तो पहले इस्तीफा दें गांधी : जरनैल सिंह

dharamvir gandhi press confrence, aam aadmi party, punjab assembly election, suspand mp gandhi
आप सांसद भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के पंजाब सह-प्रभारी जरनैल सिंह ने डॉ. धरमवीर गांधी पर जवाबी हमला बोला है।

उन्होंने कहा है कि अगर डॉ. गांधी पंजाब केलिए कुछ करना चाहते हैं तो स्वागत है। वह जरूर नई सियासी पार्टी या फ्रंट बनाएं। वैसे नैतिकता का तकाजा तो यह है कि उन्हें पहले उस पार्टी से इस्तीफा देना चाहिए, जिसके चुनाव चिह्न पर लड़कर वह सांसद बने। साथ ही संसद की सदस्यता से भी इस्तीफा दे देना चाहिए। यह अनैतिक है कि एक पार्टी से लड़कर सांसद बने और उसी में रहकर दूसरी सियासी पार्टी बनाई जाए।

उधर, डॉ. गांधी ने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल बिहार के महा-गठबंधन में जा सकते हैं, तो वह पंजाब के हित में बनने वाले किसी महा-गठबंधन में क्यों नहीं शामिल हो सकते हैं। पार्टी ने एक साल पहले उन्हें सस्पेंड किया था, पर अब तक निष्कासित नहीं किया। इतने वैचारिक मतभेद के बाद अब आप में दोबारा जाने की कोई संभावना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed