{"_id":"57d0ed574f1c1b876a31786a","slug":"dharamvir-gandhi-arvind-kejriwal-navjot-sidhu-aawaz-a-punjab-aam-aadmi-party-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नवजोत सिद्धू के नए फ्रंट के ऐलान से पहले महागठबंधन की उम्मीदों को झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजोत सिद्धू के नए फ्रंट के ऐलान से पहले महागठबंधन की उम्मीदों को झटका
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 08 Sep 2016 02:09 PM IST
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू ने की अरविंद केजरीवाल से मीटिंग
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व भाजपा सांसद नवजोत सिद्धू वीरवार को अपने साथियों सहित नए सियासी फ्रंट आवाज-ए-पंजाब की रणनीति का खुलासा करेंगे।
उसके एक दिन पहले इस फ्रंट और अन्य लोगों को एक प्लेटफॉर्म पर लाकर महागठबंधन बनाने की उम्मीदों को झटका लगा है। सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने कहा है कि वह व्यक्तित्व आधारित सियासत के सख्त खिलाफ हैं।
सिद्धू ने विधायक परगट सिंह और बलविंदर बैंस व सिमरजीत बैंस के साथ मिलकर आवाज-ए-पंजाब सियासी फ्रंट का गठन किया है। वीरवार को चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस कर सिद्धू अपने फ्रंट की चुनावी रणनीति बताएंगे।
वहीं, स्वराज अभियान पार्टी के प्रधान प्रो. मनजीत सिंह इन कोशिशों में लगे हैं कि आवाज-ए-पंजाब, डॉ. गांधी के सियासी फ्रंट और आप को अलविदा कह चुके सुच्चा सिंह छोटेपुर को एक प्लेटफॉर्म पर लाया जाए। इस दिशा में उनकी कई बैठकें भी हो चुकी हैं, लेकिन डॉ. गांधी के तेवरों से इस महागठबंधन की उम्मीदें धुंधली हुई हैं।

मैं व्यक्तित्व आधारित सियासत के खिलाफ : डॉ. गांधी
सांसद ध्ारमवीर गांध्ाी
- फोटो : amar ujala
कुछ ही दिन पहले पंजाब के मुद्दों पर सियासी फ्रंट बनाने वाले डॉ. गांधी ने कहा कि अभी तक आवाज-ए-पंजाब की ओर से किसी ने उनसे संपर्क नहीं किया है।
वह अपनी तरफ से ऐसी कोई पहल नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह पंजाब के लिए पॉलिसी स्टेटमेंट और विजन जारी करेंगे। जो कोई भी उससे सहमत हो और उसे वाकई लागू करना चाहता हो, उनके साथ आ सकता है। बशर्ते वह मुद्दों की सियासत करना चाहता हो, न कि व्यक्ति की। पंजाब को आज व्यक्ति आधारित राजनीति की नहीं, मुद्दों की राजनीति की जरूरत है।
सिद्धू आएं या जाएं, केजरीवाल आएं या जाएं, हमें चेहरों की जरूरत नहीं। बल्कि, हर सियासी पार्टी के केंद्र में पंजाब के मुद्दे होने चाहिए। यह पूछे जाने पर कि क्या वह आवाज-ए-पंजाब के साथ जाएंगे, डॉ. गांधी ने कहा कि अगर ऐसा होगा तो सिर्फ मुद्दों के आधार पर होगा। अगर वे हमारे विचारों से सहमत नहीं, तो नहीं जाएंगे।
हमारे पास पंजाब के लिए विजन है, हम इस घटिया सियासत को खत्म करेंगे, जो मुद्दों के बजाय शख्सियतों पर केंद्रित है। हमारा ध्यान पंजाब के मुद्दों के हल ढूंढने पर है, लेकिन सभी पार्टियां मुद्दों से समझौता कर चेहरों को तरजीह दे रही हैं, जिनमें महाराजा पटियाला कैप्टन अमरिंदर सिंह, डिप्टी सीएम सुखबीर बादल, अरविंद केजरीवाल और नवजोत सिद्धू सभी शामिल हैं।

आप ने नियुक्त किए छह जोनल इंचार्ज
Kejriwal
- फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी ने छह जोनल इंचार्ज नियुक्त किए हैं। इनमें गुरदासपुर से जीएस शामपुरा, अमृतसर से जसविंदर सिंह जहांगीर, जालंधर से सुखदीप अपरा, आनंदपुर साहिब से दर्शन सिंह धालीवाल, बठिंडा से दीपक बांसल और फिरोजपुर से जगदीप संधू शामिल हैं। गौरतलब है कि हाल ही में पार्टी के सात जोनल इंचार्जों ने सुच्चा सिंह छोटेपुर के पक्ष में पार्टी छोड़ दी थी।
सहरावत के खिलाफ एससी आयोग को दी शिकायत
आम आदमी पार्टी ने गंभीर आरोप लगाने वाले अपने ही विधायक देवेंद्र सहरावत के खिलाफ हर तरफ से शिकंजा कसने की तैयारी की है। पार्टी की दो नेताओं ने बुधवार को पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन राजेश बाघा को सहरावत के खिलाफ शिकायत दी। इनमें नेशनल काउंसिल मेंबर यामिनी गोमर, बठिंडा महिला विंग की जोन इंचार्ज रूपिंदर रूबी शामिल हैं।