फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dharampal's farewell today, Chandigarh will get a new advisor

Chandigarh News: धर्मपाल की विदाई आज, चंडीगढ़ को मिलेगा नया सलाहकार

Tue, 31 Oct 2023 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Dharampal's farewell today, Chandigarh will get a new advisor
चंडीगढ़। यूटी प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित के सलाहकार धर्मपाल मंगलवार को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। उनका कार्यकाल समाप्त होने के साथ जल्द नया सलाहकार मिलेगा, जिसे लेकर एजीएमयूटी कैडर के कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम की चर्चा तेज हो गई है। वहीं, अधिकारी सलाहकार को विदाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

नए सलाहकार की नियुक्ति के लिए एजीएमयूटी (अरुणाचल, गोवा, मिजोरम एंड यूनियन टेरेटेरी) कैडर के कई सीनियर आईएएस अधिकारियों के नाम सामने आ रहे हैं। गृह मंत्रालय से जल्द अधिसूचना जारी हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक अगर एमएचए की ओर से मंगलवार को कोई निर्णय नहीं लिया जाता तो शहर के गृह सचिव नितिन कुमार यादव को सलाहकार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाएगा। नए सलाहकार के लिए दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश से लेकर गोवा-पुडुचेरी तक के आईएएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनमें आईएएस अधिकारी अश्वनी कुमार, संजीव कुमार, मनीष गुप्ता, शरद चौहान, अमित यादव और राजीव वर्मा के नाम चर्चा में हैं। बता दें कि चंडीगढ़ में प्रशासक के सलाहकार का कार्यकाल तीन साल का होता है।
विज्ञापन



कोविड काल में सलाहकार नियुक्त हुए थे धर्मपाल
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोविड काल के दौरान 21 जून 2021 को एजीएमयूटी कैडर 1988 बैच के आईएएस धर्मपाल को चंडीगढ़ प्रशासक का सलाहकार नियुक्त किया था। उन्होंने 23 जून को पदभार संभाला था। धर्मपाल से पहले 1986 बैच के आईएएस मनोज परिदा चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार थे। केंद्र सरकार ने कार्यकाल खत्म होने से छह महीने पहले ही मनोज परिदा को दिल्ली वापस बुला लिया था। केंद्र ने परिदा को सचिव रैंक पर पदोन्नति दी थी और बाद में उन्हें राष्ट्रीय प्राधिकरण रासायनिक हथियार समझौता का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। मनोज परिदा 26 दिसंबर 2018 को चंडीगढ़ आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र में दे चुके हैं सेवाएं, पेक से की है इंजीनियरिंग
चंडीगढ़ आने से पहले आईएएस धर्मपाल केंद्र सरकार के केमिकल और फर्टिलाइजर मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर तैनात थे। वे चंडीगढ़ को लेकर पहले से ही काफी जानकारी रखते थे। यहां उनकी नियुक्ति से फायदा भी मिला। धर्मपाल ने वर्ष 1981 से 1985 के दौरान सेक्टर-12 स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) से इंजीनियरिंग की है। उन्होंने यहां से इलेक्ट्रॉनिक्स व टेलीकम्युनिकेशन से बैचलर्स ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। इसके बाद आईआईटी दिल्ली से कंप्यूटर कंट्रोल्स और इंस्ट्रूमेंटेशन में मॉस्टर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री ली। फिरआईआईएम अहमदाबाद से मैनेजिंग आईटी का कोर्स किया। वे मूलरूप से पंजाब के होशियारपुर के बंगा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed