फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dhanda said Workers will convey the work done in Delhi & Punjab to the public

दिल्ली-पंजाब में किए कामों को जनता तक पहुंचाएंगे कार्यकर्ता: ढांडा

Sun, 25 Aug 2024 04:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Dhanda said Workers will convey the work done in Delhi & Punjab to the public
-केजरीवाल के गारंटी कार्ड की लॉन्चिंग को लेकर आप की प्रदेशस्तरीय ट्रेनिंग संपन्न
विज्ञापन

90 विधानसभा क्षेत्रों के 360 ब्लॉकों में कार्यकर्ताओं को हर घर गारंटी पहुंचाने की दी गई ट्रेनिंग
अमर उजाला ब्यूरो।
आम आदमी पार्टी की ओर शनिवार को पूरे प्रदेश में ब्लॉक प्रभारियों की अध्यक्षता में अरविंद केजरीवाल की 5 गारंटियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए ब्लॉक स्तर की ट्रेनिंग कार्यक्रम हुआ। इसमें सभी विधानसभा क्षेत्रों के 360 ब्लॉकों में कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी गई। पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने बताया कि प्रदेश में पार्टी का मजबूत संगठन तैयार हो चुका है। पिछले दिनों ही 90 विधानसभा क्षेत्रों में 360 ब्लॉक प्रभारियों की नियुक्ति की थी। अब पार्टी के कार्यकर्ता हर ब्लॉक और वार्ड स्तर पर अरविंद केजरीवाल की गारंटी कार्ड को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे। पार्टी आने वाले दिनों में हर विधानसभा क्षेत्र वाइज रैलियां करेगी। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब में जो काम किया है और पूरे देश में जो उनका विजन है वो जनता के सामने रखेंगे। प्रदेश की जनता को बिजली, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर वोट करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में आप का सर्वे जारी है। जनता जिसको कहेगी, पार्टी उसको टिकट देगी, अब जल्द ही पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। हरियाणा तीन चीजों जवान, किसान और पहलवान की वजह से जाना जाता है। लेकिन भाजपा ने इन तीनों के साथ गद्दारी की है। अब इनको प्रदेश की जनता सबक सिखाने का काम करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में ऐसा युद्ध होगा जो हरियाणा के इतिहास में कभी नहीं हुआ। प्रदेश की जनता ने 25 साल कांग्रेस और 10 साल भाजपा को दिए, लेकिन आज तक हर घर तक पीने का पानी नहीं पहुंच पाया। भाजपा में गुटबाजी और टिकट की मार इतनी है कि भाजपा की रैलियों में अलग-अलग उम्मीदवारों के समर्थक तख्तियां लेकर पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed