फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DGP reinstates two head constables including the inspector who gave clean chit in the Rs 100 crore fraud case.

Chandigarh News: सौ करोड़ की ठगी मामले में क्लीन चिट देने वाले इंस्पेक्टर सहित दाे हेड कांस्टेबलों को डीजीपी ने किया बहाल

Fri, 14 Feb 2025 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
DGP reinstates two head constables including the inspector who gave clean chit in the Rs 100 crore fraud case.
चंडीगढ़। करीब 100 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में जुलाई 2024 में आरोपी पक्ष को क्लीन चिट देने के मामले में सस्पेंड किए गए इंस्पेक्टर रणजीत सिंह व दो हेड कांस्टेबलों को पुलिस मुख्यालय द्वारा वीरवार को बहाल कर दिया गया है। इंस्पेक्टर रणजीत व हेड कांस्टेबल बहादुर सिंह और राजेंद्र सिंह को मुख्यालय एसपी केतन बंसल ने सस्पेंड किया था और इनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रणजीत सिंह उस समय ट्रैफिक और अन्य साइबर क्राइम थाने में ही तैनात थे। वर्ष 2019 में चीन से एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के जरिये वर्क परमिट वीजा पर एक चीनी नागरिक कुक बनकर भारत आया। उसने दिल्ली के एक कंपनी में नौकरी की। यह कंपनी लोगों को तत्काल, बिना वेरिफिकेशन लोन देती थी। इसकी जांच में आरबीआई ने फरवरी 2022 में भारत में कंपनी का संचालन बंद करवा दिया। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल एप के जरिये गिरोह बनाना शुरू कर दिया। वह जरूरतमंद लोगों को अच्छे वेतन का झांसा देकर अपनी कंपनी में शामिल कर लेता था। इसके साथ ही वह उन्हीं से लोगों को लोन के नाम पर फंसाने व अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर वसूली करवाने का करता था। इस कंपनी से 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी की गई। इसके संबंध में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। मामले में आरोपी चीनी नागरिक को गिरफ्तार भी किया गया था। पुलिस जांच के दौरान यह बात भी सामने आई कि इंस्पेक्टर रणजीत ने जांच में आरोपी पक्ष को क्लीन चिट दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed