फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DGP PS Gill Joined BJP, Prakash Singh Badal Annoyed

बादल बोले, भाजपा को ऐसा नहीं करना चाहिए था

Wed, 27 Aug 2014 02:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 27 Aug 2014 02:52 PM IST
विज्ञापन
DGP PS Gill Joined BJP, Prakash Singh Badal Annoyed

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अकाली नेता और पंजाब के पूर्व डीजीपी पीएस गिल के भाजपा में शामिल होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे अकाली-भाजपा रिश्तों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बादल ने कहा कि गठबंधन में साथी दोनों दलों शिअद और भाजपा को एक-दूसरे के नेताओं को अपने में शामिल करने से गुरेज करना चाहिए।
विज्ञापन


गठबंधन धर्म में यह अच्छा नहीं लगता। फिर भी इन छोटी-छोटी बातों का गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ता, क्योंकि शिअद का भाजपा से नाता वर्षों पुराना व अटूट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी मुख्यमंत्री बादल के साथ है

DGP PS Gill Joined BJP, Prakash Singh Badal Annoyed

वहीं, उप मुख्यमंत्री और शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने इस बारे में बात किए जाने पर कहा कि पार्टी मुख्यमंत्री बादल के साथ खड़ी है। इस मुद्दे पर जो भी बादल का स्टैंड है, वह उससे सहमत हैं। डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि उन्होंने गिल का एक बयान पढ़ा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वह भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं।

वहीं सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने इस संबंध में पंजाब भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा से भी बातचीत की और उनसे गिल मामले के बारे में पूछा। कमल ने मुख्यमंत्री से कहा कि उन्हें भी इसका कुछ नहीं पता, आलाकमान ही इस बारे में कुछ बता सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed