फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DFC defeated defending champions Punjab FC 2-1 in a thrilling match

Chandigarh News: डीएफसी ने रोमांचक मुकाबले में गत चैंपियन पंजाब एफसी को 2-1 से हराया

Fri, 10 Jan 2025 01:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
DFC defeated defending champions Punjab FC 2-1 in a thrilling match
चंडीगढ़। डीएफसी ने गत चैंपियन पंजाब एफसी को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत ने डीएफसी को रिलायंस फाउंडेशन डेवलपमेंट फुटबॉल लीग में नॉर्थ जोन की तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। मिनर्वा क्लब के स्टेडियम में खेले गए इस मैच की शुरुआत में ही डीएफसी की रक्षात्मक चूक के कारण पंजाब एफसी को खेल की शुरुआत में ही पेनल्टी मिल गई। गोलकीपर अनुज ने शानदार बचाव करते हुए स्पॉट-किक को रोका, लेकिन पंजाब एफसी ने दोबारा से प्रयास किया और बढ़त हासिल कर ली। इस झटके के बावजूद, डीएफसी ने तेजी से वापसी की और मैच में वापसी करने के लिए असाधारण धैर्य दिखाया। डीएफसी ने हार नहीं मानी और लगातार मौके बनाए। टीम ने जल्द ही 18वें मिनट में गोल करके स्कोर 1-1 से बराबरी हासिल कर ली।
विज्ञापन

इसके बाद दूसरे हाफ में डीएफसी ने कई मौके बनाते हुए अपना दबदबा कायम रखा। उनकी मैच के 57वें मिनट में वुंगशंग ने एक शानदार लंबी दूरी की किक लगाकर गोल करके डीएफसी को 2-1 की बढ़त दिला दी। अंतिम सीटी ने डीएफसी की कड़ी मेहनत से मिली जीत की पुष्टि की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed