फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Devotees will be able to have darshan of Mata Mansa Devi without waiting in queue by Paying Fees

माता मनसा देवी: नवरात्र में बिना कतार में लगे श्रद्धालु कर सकेंगे मां के दर्शन, शुल्क के साथ बताना होगा कारण

Fri, 02 Sep 2022 03:54 PM IST
निवेदिता वर्मा दीपक शाही, अमर उजाला, पंचकूला
दीपक शाही, अमर उजाला, पंचकूला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 02 Sep 2022 03:54 PM IST
सार

26 सितंबर से माता मनसा देवी मंदिर परिसर में शुरू होने वाले शारदीय नवरात्रि मेला की तैयारी शुरू हो चुकी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 200 प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए रंग-बिरंगी लाइटों से मंदिर और मेला परिसर की सजावट होगी।

विज्ञापन
Devotees will be able to have darshan of Mata Mansa Devi without waiting in queue by Paying Fees
माता मनसा देवी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शारदीय नवरात्र में पंचकूला स्थित माता मनसा देवी के दर्शन श्रद्धालु बिना कतार में लगे भी कर सकेंगे। इस सुविधा के लिए श्रद्धालुओं को साक्ष्य के साथ 200 से 500 रुपये का शुल्क देना पड़ सकता है। इस प्रस्ताव पर माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक एवं जिला उपायुक्त महावीर कौशिक दो सितंबर को होने वाली बैठक में अंतिम मुहर लगा सकते हैं। इस प्रस्ताव को बोर्ड के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की मांग के मद्देनजर तैयार किया है। 

विज्ञापन


नवरात्र मेले में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता मनसा देवी के दर्शन करने पहुंचते हैं लेकिन समय के अभाव में कुछ श्रद्धालु दर्शन करने से वंचित रह जाते थे। क्योंकि उन्होंने जरूरी कार्य के लिए बाहर जाने की प्लानिंग कर रखी होती थी। ऐसे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड प्लान तैयार कर रहा है। साक्ष्य के साथ नाममात्र शुल्क जमा कराने वाले श्रद्धालुओं को वीआईपी गेट से सीधे प्रवेश करने की अनुमति मिलेगी। वह लिफ्ट के जरिए दो से तीन मिनट में माता मनसा देवी के दर्शन कर लौट सकेंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि 26 सितंबर से माता मनसा देवी मंदिर परिसर में शुरू होने वाले शारदीय नवरात्रि मेला की तैयारी शुरू हो चुकी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 200 प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए रंग-बिरंगी लाइटों से मंदिर और मेला परिसर की सजावट होगी। इसके अलावा विशेष टेंट भी लगाया जाएगा। श्रद्धालु के साथ पुलिस कर्मियों की रहने और भोजन की व्यवस्था मंदिर कैंपस के आसपास की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग, दिव्यांग व गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था

शारदीय नवरात्र मेला में माता के दर्शन के लिए आने वाले बुजुर्ग, दिव्यांग और गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उन्हें आम श्रद्धालुओं की तरह लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। वह वीआईपी द्वार से लिफ्ट के माध्यम से माता के दर्शन के लिए जाएंगे। लिफ्ट से उतरते ही श्रद्धालुओं के लिए मंदिर कक्ष तक जाने और आने के लिए विशेष रास्ता तैयार किया गया है। 

माता वैष्णो देवी की तर्ज पर थैले में मिलेगा प्रसाद 

नवरात्र से माता मनसा देवी मंदिर परिसर में प्लास्टिक युक्त थैलों में प्रसाद पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। माता वैष्णो देवी की तर्ज पर विशेष गत्ते से बने 100 से 200 ग्राम के थैले में प्रसाद मिलेगा। इसका एक सैंपल तैयार किया गया है। दो सितंबर को पंचकूला उपायुक्त बैठक के दौरान फाइल करेंगे।


 

नवरात्र मेले की तैयारी शुरू हो गई है। बुजुर्ग, दिव्यांग और गर्भवती महिलाओं के लिए खास व्यवस्था की गई है। उन्हें लिफ्ट से दर्शन कराया जाएगा। नवरात्र के दिनों में जो किसी काम से बाहर जाने के चक्कर में माता के दर्शन नहीं कर पाते हैं। ऐसे श्रद्धालुओं के लिए विशेष से प्लानिंग की जा रही है। - अशोक कुमार बंसल, सीईओ माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड पंचकूला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed