{"_id":"63149a10a9142402f559756c","slug":"devotees-immerse-the-idols-of-lord-ganapati-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सैकड़ों भक्तों ने भगवान गणपति की मूर्तियों को किया विसर्जित, महाराष्ट्र भवन में हुई भव्य आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सैकड़ों भक्तों ने भगवान गणपति की मूर्तियों को किया विसर्जित, महाराष्ट्र भवन में हुई भव्य आरती
Sun, 04 Sep 2022 06:06 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 04 Sep 2022 06:06 PM IST
सार
महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष डॉ. आरएम बेलोकर ने बताया कि 31 अगस्त को गणेश उत्सव का शुभारंभ हुआ। हर रोज सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में लोग सुबह शाम आरती में शामिल हुए और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।
विज्ञापन
भगवान गणपति को विदाई देते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर 19 स्थित महाराष्ट्र भवन में रविवार को भगवान गणपति को विदाई दी गई। ढोल बाजे पर गणपति भक्त जमकर नाचे। महिलाओं ने भी खूब डांस किया। गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगे। पंडाल में विराजे भगवान ने सेक्टर 19 में अपने भक्तों को दर्शन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शोभायात्रा वापस महाराष्ट्र भवन में पहुंची। इसके बाद भगवान गणपति को विसर्जित किया गया। गणपति जी को बड़े टब में भरे पानी में विसर्जित किया गया। इको फ्रेंडली प्रतिमा स्थापित की गई। इस जल को महाराष्ट्र भवन में लगे पेड़ों, पौधों और गमलों में लगे फूलों में डाला जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान भक्त जयकारे लगा रहे थे। इसके साथ ही महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित 58 गणेशोत्सव का समापन हो गया। बडी संख्या में लोग पहुंचे। सुबह आरती के बाद पूजा हुई। दोपहर में महाआरती हुई। इसके उपरांत महा प्रसाद ग्रहण किया। महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष डॉ. आरएम बेलोकर ने बताया कि 31 अगस्त को गणेश उत्सव का शुभारंभ हुआ। हर रोज सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में लोग सुबह शाम आरती में शामिल हुए और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।