{"_id":"62533f1b067ccd222355a07d","slug":"devotees-gathered-in-temples-on-ramnavami-navratri-ended-chandigarh-news-pkl4472741170","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनवमी पर मंदिरों में उमड़े भक्त, नवरात्र का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनवमी पर मंदिरों में उमड़े भक्त, नवरात्र का हुआ समापन
विज्ञापन
सामान बांटती महिलाएं।
- फोटो : CHANDIGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर में रविवार को रामनवमी की धूम रही। इस अवसर पर शहर के मंदिरों में काफी संख्या में उक्त पहुंचे। कन्या पूजन के साथ नवरात्रों का समापन हो गया। सेक्टर- 40 के श्री हनुमंत धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुुंचे। श्री हनुमंत धाम को संचालित करने वाली संस्था महिला सुंदर कांड सभा की अध्यक्ष नीना तिवारी ने बताया कि इस मौके पर 251 कन्याओं का पूजन हुआ।
उन्होंने बताया कि कन्या पूजन से पहले दुर्गा माता की आरती हुई। इसके बाद मां के रूप में सभी कन्याओं की आरती उतार कर विधि पूर्वक पूजन किया। इस मौके पर रंजू, प्रेमलता, पाल, ऊषा सिंगला, सुनीता आनंद, दर्शना गर्ग, गायत्री, सरला, सुशीला सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
गुग्गामाड़ी श्री हनुमान मंदिर में 108 कन्याओं का पूजन
सेक्टर-20 के गुग्गामाड़ी हनुमान मंदिर में नवरात्र की पूर्णाहुति और रामनवमी का आयोजन हुआ। मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित किशोरी लाल ने बताया कि सुबह हवन के बाद रामायण पाठ का भोग डाला गया। इसके बाद 108 कन्याओं का पूजन हुआ। कन्याओं को थाली में भोजन और शृंगार का सामान व दक्षिणा दी गई। इस मौके पर मंदिर के प्रधान सुरेंद्र शर्मा पिंकी, बलबीर राणा सहित बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे और भंडारा भी हुआ।
विज्ञापन
ओसीएफ ग्राउंड में रामायण पाठ की पूर्णाहुति
सेक्टर-29 के ओसीएफ ग्राउंड में रविवार को श्री रामनवमी उत्सव संपन्न हो गया। शनिवार सुबह अखंड रामायण का पाठ का शुभारंभ हुआ। पूर्णाहुति के बाद हवन कीर्तन और भंडारा भी लगाया गया। सेक्टर- 29 स्थित श्री साईं धाम में रविवार को श्री रामनवमी उत्सव पर बाबा के भक्तों ने अपने हाथों से मंगल स्थान कराया। मंदिर को संचालित करने वाली संस्था शिरडी साईं समाज के प्रधान रमेश कालिया ने बताया कि रामनवमी पर सुबह पांच बजे कांकड़ आरती के बाद भक्तों ने अपने हाथों से बाबा को मंगल स्नान कराया। बाबा का भव्य शृंगार के बाद महिला भक्तों की ओर से बाबा को पुष्पांजलि अर्पित की गई।