फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Devotees gathered in Mata Bhimeshwari Devi Mandir in Beri

Haryana: माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Sun, 15 Oct 2023 12:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 15 Oct 2023 12:55 PM IST
सार

नवरात्रि के पहले दिन जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन ने पीने के पानी, शौचालय और साफ-सफाई की व्यवस्था की है ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
Devotees gathered in Mata Bhimeshwari Devi Mandir in Beri
Navratri 2023: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के झज्जर जिले के बेरी में स्थित विश्व प्रसिद्ध मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में शरादीय नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेका और मन्नत मांगी। पुलिस-प्रशासन ने मंदिर में व्यवस्था चाक चौबंद रखी। नवरात्रि के पहले दिन जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. अर्पित जैन ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन ने पीने के पानी, शौचालय और साफ-सफाई की व्यवस्था की है ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। मंदिर के पुजारी कुलदीप वशिष्ठ ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed