फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Devotees gathered at Temples in Chandigarh on Chaitra Navratri

Chaitra Navratri: भव्य तरीके से सजे चंडीगढ़ के मंदिर, देर रात से दर्शनों के लिए उमड़ पड़े श्रद्धालु

Tue, 09 Apr 2024 10:44 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 09 Apr 2024 10:44 AM IST
सार

मंदिरों में दुर्गा सप्तशती पाठ के अलावा रामचरितमानस का पाठ भी हो रहा है। सुबह दोपहर और शाम को भव्य आरती होगी। मंदिरों में महिला संकीर्तन मंडलियों की ओर से कीर्तन का आयोजन होगा। कीर्तन मंडलियां कीर्तन के बाद आरती करेंग और प्रसाद बांटेगी।
 

विज्ञापन
Devotees gathered at Temples in Chandigarh on Chaitra Navratri
चंडीगढ़ में नवरात्र पर सजे मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चैत्र नवरात्र पर चंडीगढ़ के मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया है। मंगलवार को अल सुबह ही श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचने लगे। मंदिरों में दुर्गा सप्तशती पाठ के अलावा रामचरितमानस का पाठ भी हो रहा है। सुबह दोपहर और शाम को भव्य आरती होगी। मंदिरों में महिला संकीर्तन मंडलियों की ओर से कीर्तन का आयोजन होगा। कीर्तन मंडलियां कीर्तन के बाद आरती करेंग और प्रसाद बांटेगी।
विज्ञापन


इन मंदिरों में होगा भव्य आयोजन ...
सेक्टर 46 के श्री सनातन धर्म मंदिर में नवरात्र में भव्य आयोजन होगा। मंदिर के प्रधान जितेंद्र भाटिया ने बताया कि सुबह मंदिर में पूजा हुई। मंदिर के कपाट सुबह पांच बजे खुले। सुबह सात बजे ध्वजारोहण हुआ। दुर्गासप्तशती का पाठ होगा। शाम में सात बजे से रात नौ बजे तक श्री सुंदरकांड का पाठ होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर 32 के श्री सनातन धर्म मंदिर के प्रधान डॉ केवल कृष्ण ने बताया कि नवरात्र में भव्य आयोजन होगा। दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा। मंदिर का कपाट सुबह पांच बजे खुला। शाम सात बजे आरती होगी। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक संकीर्तन होगा।

सेक्टर 18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के मुख्य पुजारी बृज किशोर पांडेय ने बताया कि नवरात्र पर मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। मंदिर सुबह पांच बजे खुल गए। दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा। नवमी पर रामचरित मानस के पाठ का भोग डाला जाएगा।

सेक्टर 30 के श्री महाकाली मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र जौहर ने बताया कि मंदिर को जगमग रोशनी से सजाया गया है। माता के दरबार को ताजे फूलों से सजाया गया है। मंदिर सुबह पांच बजे खुल जाएगा। सुबह दोपहर और शाम को आरती होगी। मंदिर में दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा। गांव खुडा लहौरा स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में नवरात्र पर भव्य आयोजन होगा। मंदिर को सजाया गया है। हर रोज दुर्गा पाठ होगा। नवमी पर कन्या पूजन होगा।

सेक्टर 30 के शिवशक्ति मंदिर के प्रधान यादविंदर मेहता ने बताया कि नवरात्र पर मंदिर को लड़ियों से जगमग रोशनी से सजाया गया है। माता का दरबार को भी भव्य तरीके से सजाया गया है। अखंड ज्योत प्रज्जवलित की जाएगी। अष्टमी और नवमी को कंजक पूजन होगा।

सेक्टर 29 स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में सुबह शाम आरती होगी। मंदिर में स्थित सभी प्रतिमाओं को नए वस्त्र पहनाए गए हैं। हर रोज दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा।



सेक्टर 24 के प्राचीन शिव मंदिर शिवालय खेमपुरी के प्रबंधक गोविंद हरि ने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रमी संवत 2081 के आगमन पर ध्वजारोहण और दुर्गा पूजा का आयोजन होगा। रात 8.50 बजे दुर्गा जी की आरती होगी। रात नौ बजे आरती के उपरांत भंडारा का आयोजन होगा।

सेक्टर 11 के श्री सनातन धर्म मंदिर के प्रधान अरुणेश अग्रवाल ने बताया कि नवरात्र पर मंदिर को सजाया गया है। सुबह 8 बजे दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू हुआ। अष्टमी को अखंड रामायण का पाठ होगा। नवमी को 51 कन्याओं का पूजन होगा।


सेक्टर 21 के प्राचीन शिव मंदिर में नवरात्र पर दुर्गा पाठ और रामचरित मानस का पाठ होगा। मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खुल जाएगा। मंदिर कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तरुण शर्मा ने बताया कि हर रोज भगवती की पूजा होगी। नवमी पर भव्य आयोजन होगा।

सेक्टर 32 के प्राचीन श्री हनुमान मंदिर कमेटी के प्रधान संजीव कुमार ने बताया कि मंदिर में रामायण का पाठ शुरू होगा। यह नौ दिनों तक चलेगा। सुबह नौ बजे पूजा के उपरांत 10 बजे से रामायण पाठ होगा। मंदिर सुबह 5 बजे खुल जाएगा। साढ़े पांच बजे आरती होगी और शाम में 6.45 बजे आरती होगी।

सेक्टर 40 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के प्रधान बीपी अरोड़ा ने बताया कि सुबह 4.30 बजे मंदिर के कपाट खुल जाएगा। सुबह साढ़े आठ बजे पूजा होगी। उसके बाद हवन होगा। सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक संकीर्तन होगा। सुबह 7 बजे खीर और मालपुए का प्रसाद बंटेगा। शाम 6.30 बजे आरती होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed