फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   devis cup, sports, tennis, devis cup match, leander paes, rohan bopanna, chandigarh club, chandigarh

डेविस कपः चंडीगढ़ में खेलने आएंगे टेनिस की दुनिया के दिग्गज

Fri, 01 Jul 2016 09:49 AM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 01 Jul 2016 09:49 AM IST
विज्ञापन
devis cup, sports, tennis, devis cup match, leander paes, rohan bopanna, chandigarh club, chandigarh
लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना - फोटो : फाइल फोटो
टेनिस की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी चंडीगढ़ में खेलने के लिए आएंगे। डेविस कप के कई मुकाबले इस बार चंडीगढ़ में होंगे। भारत और कोरिया के बीच होने वाले मैच चंडीगढ़ क्लब के ग्रास कोर्ट में होने हैं। और इनमें रोहन बोपन्ना और लिएंडर पेस एक साथ मिलकर भारतीय चुनौती पेश करेंगे।
विज्ञापन


डेविस कप 15 से 17 जुलाई तक चंडीगढ़ क्लब केग्रास कोर्ट पर खेला जाना है। जिसमें बोपन्ना और पेस डबल्स में कोर्ट पर उतरेंगे। यह जानकारी हरियाणा टेनिस एसोसिएशन के सचिव सुमन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इन दोनों के अलावा सिंगल्स में भारतीय टीम से साकेत मेयनी, विष्णु वर्धन, सुमित नग्गल, राम कुमार शामिल होंगे।
विज्ञापन


शहर के सनम सिंह को प्रदर्शन के आधार पर डेविस कप केलिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिल पाई है। वह केवल भारतीय टीम के साथ अभ्यास में शामिल होंगे। भारत केलिए यह खुशी की बात है कि रोहन बोपन्ना और लिएंडर पेस ओलंपिक से पहले तैयारियों के लिए डेविस कप में एक साथ खेलते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ही खिलाड़ी विंबलडन से सीधे चंडीगढ़ पहुंचेंगे। विंबलडन में यह दोनों एक साथ नहीं खेल रहे हैं। हालांकि अगर दोनों विंबलडन के फाइनल में पहुंचते हैं तो 11 जुलाई के बाद ही शहर में पहुंचेंगे।

शहर पहुंचेंगी टीमें
भारत और दक्षिण कोरिया के बीच होने वाले डेविस कप के एशिया- ओसियाना ग्रुप-1 के मुकाबले 15 जुलाई से शुरू होने जा रहे हैं। इसकेलिए पांच जुलाई को दक्षिण कोरिया और सात जुलाई के बाद भारतीय टीम के टेनिस खिलाड़ी शहर पहुंचने शुरू हो जाएंगे।


तैयारियां शुरू
डेविस कप के मुकाबलों के लिए चंडीगढ़ क्लब ने कमर कस ली है। इसकी तैयारियों का जायजा लेने केलिए बुधवार को आयटा और हरियाणा टेनिस एसोसिएशन केअधिकारी चंडीगढ़ क्लब पहुंचे थे। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लेने के बाद मीटिंग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed