{"_id":"577678344f1c1ba95c79b3f5","slug":"devis-cup-devis-cup-matches-devis-cup-matches-in-chandigarh-club-sports-tennis-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में खेले जाएंगे डेविस क्लब के 3 मुकाबले, शेड्यूल जारी, एंट्री फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में खेले जाएंगे डेविस क्लब के 3 मुकाबले, शेड्यूल जारी, एंट्री फ्री
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 01 Jul 2016 07:34 PM IST
विज्ञापन
टेनिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ क्लब में खेले जाने वाले डेविस कप के मुकाबलों का शेड्यूल जारी हो गया है। लोग इन मैचों को फ्री में देख सकेंगे। इस कप के तहत एशिया-ओशियाना ग्रुप-1 में भारत दक्षिण कोरिया के खिलाफ चुनोती पेश करेगा। पूर्व दिग्गज टेनिस खिलाड़ी आनंद अमृतराज और जीशान अली की अगुआई में भारत 15 से 17 जुलाई तक चंडीगढ़ क्लब के ग्रास कोर्ट में डेविस कप के मुकाबले खेले जाएंगे।
आनंद अमृतराज भारतीय टीम के नॉन प्लेइंग कप्तान होंगे, जबकि 1988 से 1996 तक भारतीय डेविस कप टीम के सदस्य रहे ध्याचंद अवार्डी जीशान अली कोच की भूमिका में होंगे। शुक्रवार को एक पत्रकार वार्ता में ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (आयटा) के अधिकारी हारमोनी चटर्जी ने बताया कि 14 जुलाई को गर्वनर हाउस में डेविस कप मुकाबले के ड्रा निकाले जाएंगे। इसके बाद मुकाबलों का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा। चटर्जी के मुताबिक भारतीय खिलाड़ियों ने ग्रास कोर्ट पर खेलने की इच्छा जताई थी ताकि वे कोरिया के साथ मुकाबले के दौरान फायदा मिल सके।
कोर्ट पर पेस का दिखेगा जलवा
डेविस कप के इन मुकाबलों में लिएंडर पेस मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे जो रियो के जरिए अपना 7वां ओलंपिक खेलने जा रहे हैं। वह रोहन भोपन्ना के साथ डबल्स मुकाबलों में कोर्ट पर अपना जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
स्टार खिलाड़ियों को देखने को मौका मिलेगा
डेविस कप मुकाबले में अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के‘टेनिस कोर्ट पर देखने के लिए शहर की टेनिस एकेडमी के खिलाड़ी को न्यौता दिया जा रहा है। जिससे वह अपने स्टार खिलाड़ियों के खेल को देख सके और उनकी जैसी खेल शैली को भविष्य में अपना सके।
निशुल्क देखेंगे मैच
चंडीगढ़ क्लब के तीन स्टैंड लगाए जा रहे है। जहां पर 1200 दर्शकों के बैठने की जगह बनाई जा रही है। वहीं, लोग ये मैच फ्री में देख सकेंगे।
डेविस कप का शड्यूल
-15 जुलाई सिंगल्स मुकाबले सुबह 9.30 बजे
-16 जुलाई डबल्स मुकाबले दोपहर 12 बजे
- 17 जुलाई रिर्वस सिंगल मुकाबले सुबह 9.30 बजे