{"_id":"696102e5d10307cc6d0ae53d","slug":"development-along-the-banks-of-the-holy-bein-river-gets-a-new-impetus-a-7-km-road-will-be-constructed-at-a-cost-of-3-crore-rupees-chandigarh-news-c-70-1-spkl1012-104443-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पवित्र बेईं किनारे विकास को नई गति, 3 करोड़ से बनेगी 7 किमी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पवित्र बेईं किनारे विकास को नई गति, 3 करोड़ से बनेगी 7 किमी सड़क
विज्ञापन
दसूहा (होशियारपुर)। राज्यसभा सदस्य व संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने आज दसूहा के गांव गालोवाल का दौरा कर पवित्र बेईं से जुड़े विकास कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मण और डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन भी मौजूद रहीं।
बैठक में प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। संत सीचेवाल ने बताया कि पवित्र बेईं के किनारे सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से थी। इसे पूरा करते हुए सैदोंवाल से भूषा पुल तक लगभग 7 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण मंजूर किया गया है, जिसकी अनुमानित लागत करीब 3 करोड़ रुपये है। यह परियोजना दर्जनों गांवों के लिए आवागमन को सुगम बनाएगी।
संत सीचेवाल ने कहा कि पवित्र बेईं पर एक महत्वपूर्ण गेट का निर्माण भी लंबित था, जिसे 3.5 लाख रुपए की लागत से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र शुरू किया जाएगा। उन्होंने पेयजल समस्या और कटाव से हुए नुकसान पर भी चर्चा की। संवेदनशील क्षेत्रों में ठोकरें, पुल और अन्य सुरक्षात्मक कार्यों के लिए सर्वे कराया जा रहा है और फंड मिलते ही प्राथमिकता के अनुसार कार्य शुरू होंगे।
विज्ञापन
मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा
विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मण ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाए जा रहे हैं और ग्रामीणों की जायज मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। बैठक के अंत में संत सीचेवाल ने जिला प्रशासन और सभी विभागों का सहयोग सराहनीय बताया। ग्रामीणों ने भी उनके प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से लंबे समय से चली आ रही पर्यावरण और बुनियादी समस्याओं का स्थायी समाधान संभव हो पाया है।