फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   destination IT North show

डेस्टिनेशन आईटी नार्थ दिखाएगा नई राहें

Wed, 13 Nov 2013 07:43 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 13 Nov 2013 07:43 PM IST
विज्ञापन
destination IT North show

डेस्टिनेशन आईटी नार्थ सिटी के युवाओं के लिए नई राहें और नई उम्मीदें लेकर आएगा। अबकी बार इस आयोजन का फार्मेट जरा बदल गया है।

विज्ञापन


इसके अंतर्गत न सिर्फ युवाओं को आईटी के प्रति जागरूक करने की योजना है, बल्कि उनको उद्यमी बनने में मदद भी की जाएगी।

डेस्टिनेशन आईटी नार्थ चंडीगढ़ में 20 और 21 नवंबर को होगा। इसका आयोजन चंडीगढ़ प्रशासन, पंजाब सरकार, कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया करेगा।

चंडीगढ़ प्रशासन की सूचना टेक्नोलॉजी सचिव प्रेरणा पुरी ने बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन की सीआईआई के साथ साझेदारी पिछले साल से हुई है।

इससे सीआईआई के इंडस्ट्री से जुड़े इनपुट चंडीगढ़ प्रशासन को मिलते हैं। इससे आईटी को बेहतर करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन की कोशिश है कि आईटी पालिसी में इंडस्ट्री के इनपुट का ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि इंटरप्रेन्योर डेवलपमेंट सेंटर शुरू किया जा चुका है।
विज्ञापन


इसके माध्यम से युवा उद्यमियों को मौका दिया जा रहा है। डेस्टिनेशन आईटी नार्थ में युवाओं को विशेषज्ञ और प्रवक्ता आईटी से जुड़ी नई जानकारी देंगे।

उन्होंने कहा कि इस इवेंट के माध्यम से आईटी प्रोफेशनल, एकेडेमिक और इंडस्ट्री को साथ लेकर सिस्टम को बेहतर करना है।

इसके अंतर्गत ईडीसी सेंटर में कई आईटी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। साइबर सिक्योरिटी पर एक क्विज सीसीईटी में होगा।

पंद्रह नवंबर को डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट वर्कशाप होगी और 16 नवंबर को इनोवेशन इन आईटी का आयोजन होगा। 19 नवंबर को एमसीएम डीएवी कालेज में यंग सीईओ के बीच परिचर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed