{"_id":"681ee9a10627b2e3bc03d067","slug":"desire-to-participate-in-national-service-youth-gathered-in-tagore-theatre-to-become-civil-defence-volunteers-2025-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान को लेकर खौल रहा खून: सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स बनने के लिए चंडीगढ़ में उमड़ी भीड़, युवाओं का जोश हाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान को लेकर खौल रहा खून: सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स बनने के लिए चंडीगढ़ में उमड़ी भीड़, युवाओं का जोश हाई
Sat, 10 May 2025 01:39 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 10 May 2025 01:39 PM IST
सार
शनिवार सुबह 10:30 बजे सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में सिविल डिफेंस नामांकन व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसके लिए सुबह से युवा टैगोर थिएटर पहुंच गए।
विज्ञापन
सिविल डिफेंस वालंटियर भर्ती के लिए पहुंचे युवा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ के युवाओं ने राष्ट्र सेवा में भागीदारी के लिए कदम बढ़ाया है। प्रशासन की ओर से युवाओं को सिविल डिफेंस वालंटियर के रूप में जुड़ने और आपातकालीन स्थिति में सहायता करने के लिए आमंत्रित किया गया था।
डीसी ने बताया कि सिविल डिफेंस के लिए लगे कैंप में उम्मीद थी कि करीब 800 से 1000 लोग आएंगे। उन्होंने कहा कैंप में हमारी उम्मीद से काफी ज्यादा 3 हजार लोग पहुंचे थे। ऐसे में उनको सेक्टर-17 के तिरंगा पार्क में शिफ्ट कर वहां ट्रेनिंग दी गई। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले तक चंडीगढ़ में 300 सिविल डिफेंस के कार्यकर्ता थे लेकिन अब यह संख्या 3300 पहुंच गई है।
विज्ञापन
डीसी ने बताया अब सभी आवेदन को सेक्टर के हिसाब से अलग किया जाएगा। उसके बाद उनकी सूची तैयार कर एक सप्ताह की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे की जंग के दौरान उनकी मदद ली जा सके। इस पहल के तहत शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में सिविल डिफेंस नामांकन व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसके लिए सुबह से युवा टैगोर थिएटर पहुंच गए।
युवाओं ने वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगाए। डिप्टी कमिश्नर ने युवाओं से आह्वान किया है कि वे आगे आएं, प्रशिक्षित हों और जरूरत के समय देश सेवा के लिए तैयार रहें।
वहीं टैगोर थिएटर में भीड़ इतनी बढ़ी कि वहां पहुंचे युवाओं को सेक्टर 17 जाने के लिए बोल दिया गया है। टैगोर थिएटर से सेक्टर 17 तिरंगा पार्क जाते हुए युवा भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे।