{"_id":"58b2dbdc4f1c1bbc56830a6e","slug":"dera-sacha-sauda-premi-father-and-son-shot-dead-in-khanna-of-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डेरा प्रेमियों का एलान- आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद करेंगे संस्कार, पुलिस फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा प्रेमियों का एलान- आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद करेंगे संस्कार, पुलिस फोर्स तैनात
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
Updated Mon, 27 Feb 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
कत्ल मामले में गुस्साए डेरा प्रेमियों का एलान
- फोटो : अमर उजाला
अहमदगढ़ के पास नामचर्चा घर में शनिवार रात दो डेरा प्रेमियों सतपाल इंसां और उनके बेटे रमेश इंसां की हत्या के बाद डेरा प्रेमियों में भारी रोष है। इसके तहत नामचर्चा घर में रविवार को डेरा श्रद्धालुओं ने एलान किया कि जब तक पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार नहीं करती, वह मृतक प्रेमियों का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। रविवार को लुधियाना में दोनों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अहमदगढ़ के नामचर्चा घर में रखे हुए हैं।
राजनीतिक विंग के सदस्य राम सिंह असपाल कलां ने कहा कि यह घटना असहनीय है। डेरा प्रेमी सतपाल इंसां और उनके बेटेरमेश इंसां जब निहत्थे नामचर्चा घर की कैंटीन पर बैठे थे तो दो नकाबपोश मोटरसाइकिल सवारों ने उन पर पिस्तौल से गोलियां दाग दीं। इस वजह से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि हमलावरों ने छुपकर हमला करके अपनी कायरता का सुबूत दिया है।

Trending Videos
डेरा समर्थकों की हत्या के बाद भारी पुलिस फोर्स तैनात
पंजाब के खन्ना में दो डेरा प्रेमियों की हत्या
उधर, इस हमले के बाद पुलिस प्रशासन ने डेरा सिरसा के पंजाब के सभी नाम चर्चा घरों की सुरक्षा बढ़ा दी है। किसी भी अनहोनी घटना को रोकने के लिए पुलिस के साथ साथ खुफिया एजेंसियों को भी चौकस रहने के लिए कहा गया है। रायकोट बरनाला रोड पर स्थित डेरा सिरसा के नाम चर्चा घर में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के साथ साथ इस रोड पर गुजरने वाले वाहनों की भी चेकिंग की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि हलका रायकोट में डेरा सिरसा के नाम चर्चा घर में बड़ी संख्या में डेरा समर्थक नाम चर्चा में शामिल होने के लिए आते हैं। इसके अलावा महल कलां, बरनाला और आस-पास के अन्य गांवों से भी डेरा समर्थक यहां आते रहते हैं। पुलिस ने रायकोट बरनाला जीटी रोड पर स्थित इस नाम चर्चा घर की सुरक्षा बढ़ा दी है।
25 फरवरी को जगेड़ा गांव में स्थित डेरा सिरसा के नाम चर्चा घर में रात करीब सात बजे डेरे के दो श्रद्धालुओं सतपाल और उसके बेटे रमेश कुमार की अज्ञात लोगों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। थाना सिटी रायकोट के एसएचओ सुरिंदर सिंह ने कहा कि एसएसपी लुधियाना देहाती ओपिंदरजीत सिंह घुम्मण के आदेशों पर जिला भर में डेरों की सुरक्षा सख्त कर दी गई है। रायकोट स्थित डेरे में भी इसी के तहत ही पुलिस फोर्स लगाई गई है।