फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim CBI Court Hearing

CBI कोर्ट में सच्चा सौदा डेरा प्रमुख की पेशी

Sun, 07 Sep 2014 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sun, 07 Sep 2014 09:21 AM IST
विज्ञापन
Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim CBI Court Hearing

साध्वी प्रकरण, पत्रकार रामचंद छत्रपति और रणजीत हत्याकांड में आरोपी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा ने शनिवार को उक्त तीनों मामलों में अदालत में पेश होकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पंचकूला स्थित सीबीआई की अदालत में उपस्थिति दर्ज करवाई और सुनवाई में शामिल हुए।

विज्ञापन


डेरा मुखी कड़ी सुरक्षा के बीच स्थानीय न्यायालय परिसर पहुंचे और वहां से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पंचकूला स्थित सीबीआई कोर्ट में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। डेरा मुखी की पेशी के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा स्थानीय अदालत परिसर व बरनाला रोड पर सुरक्षा के कडे़ प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन


इस दौरान काफी तादाद में डेरा प्रेमियों ने अदालत परिसर के बाहर डेरा डाले रखा और सादी वर्दी में पुलिस कर्मचारी उन पर पैनी नजर रखे रहे। सीबीआई कोर्ट में साध्वी मामले में तीन गवाहों ने अपनी गवाही दर्ज करवाई। करीब पांच घंटे तक चली अदालती कार्रवाई के बाद न्यायाधीश ने तीनों केसों में अगली सुनवाई के लिए 20 सितंबर की तारीख निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी फिल्म का नाम तय नहीं

Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim CBI Court Hearing

डेरा सच्चा सौदा की कहानी अब रूपहले पर्दे पर छाएगी। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। इस फिल्म में डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां मुख्य भूमिका में हैं और दक्षिण की अभिनेत्री डेरा प्रमुख की बेटी का रोल कर रही है।

यह फिल्म कई भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी भाषा में भी रिलीज होगी। यह फिल्म एक ही तारीख को देश और विदेश दोनों जगह रिलीज होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म जनवरी में आएगी।

इस फिल्म में डेरा के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। फिल्म की कहानी डेरा प्रमुख और उनके द्वारा शुरू किए गए मानवता की भलाई के कार्यों पर आधारित होगी।

फिल्म का मकसद डेरा के विचार और डेरे के द्वारा शुरू किए गए कार्यों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है। फिल्म हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इस फिल्म में एक्शन, ड्रामा और सस्पेंस तीनों का मिश्रण है।

डेरे में आकर छोड़ दी शराब-सिगरेट

Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim CBI Court Hearing

फिल्म के एक क्रू मेंबर ने बताया कि वे और उसके साथी डेरा में आकर काफी प्रभावित हैं। वे और उसके साथी जब भी किसी फिल्म को बनाते हैं और दिनभर काम करने के बाद जब थक जाते हैं तो सब मिलकर शराब और सिगरेट पीते थे, लेकिन जब से डेरे में फिल्म बनाने के लिए आए हैं उन्होंने 16 दिन से शराब और सिगरेट को छुआ तक नहीं। ये किसी चमत्कार से कम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed