फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   dera pramukh gurmeet ram rahim sadhvi sexual harassment case hearing

साध्वी यौन शोषण: सीबीआई कोर्ट में पेश की स्टे आर्डर की कॉपी

Fri, 30 Sep 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 30 Sep 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
dera pramukh gurmeet ram rahim sadhvi sexual harassment case hearing
गुरमीत राम रहीम - फोटो : file photo
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर साध्वी यौन शोषण मामले में शुक्रवार को पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट में सुनवाई की गई। इस मामले में बचाव पक्ष के वकील ने सुप्रीम कोर्ट के स्टे आर्डर की कॉपी पंचकूला सीबीआई कोर्ट में की पेश की।
विज्ञापन


इस मामले में 4 अक्तूबर तक सुप्रीम कोर्ट ने स्टे लगा दी है। पंचकूला सीबीआई अदालत में अब मामले की सुनवाई 13 अक्तूबर को होगी। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामला व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह हत्या मामलो में अगली सुनवाई 19 नवंबर को होगी।
विज्ञापन

दो हत्या के मामले भी चल रहे हैं

dera pramukh gurmeet ram rahim sadhvi sexual harassment case hearing
गुरमीत राम रहीम - फोटो : फाइल फोटो
गौरतलब है कि पंचकूला विशेष सीबीआई में डेरा प्रमुख गुरमीतराम रहीम पर साध्वी योन शोषण समेत दो हत्या के मामले चल रहे है। एक गुमनाम पत्र के माध्यम से एक साध्वी ने डेरा प्रमुख गुरमीत सिंहपर यौन शोषण सहित कई अन्य संगीन आरोप लगाए थे।

माननीय उच्च न्यायालय ने पत्र का संज्ञान लेते हुए सितंबर 2002 को मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। सीबीआई ने जांच में उक्त तथ्यों को सही पाया और डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह के खिलाफ विशेष अदालत के समक्ष 31 जुलाई, 2007 में आरोप पत्र दाखिलकर दिया।

डेरा प्रमुख को उक्त मामले में अदालत से जमानत तो मिल गई, लेकिन लंबे समय से यह मामला पंचकूला की सीबीआई कोर्ट में चल रहा है। अब इस मामले में हो रही अंतिम बहस के बाद जल्द ही यौन शोषण मामले में अदालत अपना फैसला सुना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed