{"_id":"07f0e303a50771d1b299db02e421443d","slug":"dera-government-new-rule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरों पर मर्जी के संत लगाने के फरमान का विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरों पर मर्जी के संत लगाने के फरमान का विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Tue, 19 Aug 2014 09:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार द्वारा सूबे के सभी डेरों पर अपनी मर्जी के महंत लगाने की चिट्ठी सामने आने से संत समाज भड़क गया है। सरकार के इस फरमान के बाद इस चिट्ठी को वित्त कमिश्नर राजस्व एनएस कंग ने 4 मार्च को सभी डिप्टी कमिश्नरों और डिवीजनल कमिश्नरों को भेज दिया है। कई धार्मिक डेरे फरमान के खिलाफ लामबंद होने लगे हैं।
विज्ञापन
मामले को लेकर सोमवार को जालंधर में संत समाज की एक मीटिंग हुई। इस मीटिंग में संत निर्मल सिंह, संत हरकृष्ण सिंह सोढी और संत सरवन दास आदि पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस फरमान से धार्मिक डेरों में सरकार का दखल बढ़ जाएगा। इसके साथ सदियों से चली आ रही गुरु-चेले की प्रथा भी खत्म हो जाएगी, क्योंकि सरकार डेरों पर अपनी मर्जी के महंत थोप देगी।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 15 दिन के अंदर इस चिट्ठी की स्थिति को साफ नहीं किया गया तो संत समाज इसके लिए संघर्ष का रास्ता अपनाएगा। उन्होंने कहा कि संत समाज सरकार के इस फरमान को नहीं मानेगा। प्रेस वार्ता कर संत समाज ने सरकार से मांग की कि इस बारे में जल्द से जल्द खुलकर स्थिति को साफ करना चाहिए ताकि संशय खत्म हो सके।
विज्ञापन
डीसी के पास होगी डेरों की कमान
चिट्ठी के अनुसार इन डेरों की कमान संबधित जिले के डीसी को सौंपी जाएगी और डीसी इन डेरों पर अपनी मर्जी से महंत लगा सकेंगे। इसके बाद डीसी को यह अधिकार होगा कि वह 3 माह बाद किसी भी डेरे से किसी भी मंहत को बदल दे।