फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dera Followers gathered in Kot Kapura, Paid Tribute to Bittu

बिट्टू के श्रद्धांजलि समागम में चार साल बाद खुले मैदान में जुटे डेरा प्रेमी, सुरक्षा भी रही कड़ी

Fri, 28 Jun 2019 08:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट) Published by: ajay kumar Updated Fri, 28 Jun 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
Dera Followers gathered in Kot Kapura, Paid Tribute to Bittu
कोटकपूरा में जुटे डेरा समर्थक - फोटो : अमर उजाला

छह दिन पहले नाभा जेल में मारे गए बरगाड़ी बेअदबी मामले के आरोपी व डेरा सच्चा सौदा सिरसा की 45 सदस्यीय प्रांतीय कमेटी के सदस्य महिंदरपाल बिट्टू का श्रद्धांजलि समागम शुक्रवार को स्थानीय नई अनाज मंडी में आयोजित किया गया।

विज्ञापन


इसमें पंजाब समेत आसपास के राज्यों हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली व यूपी से हजारों डेरा अनुयायियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर डेरा सच्चा सौदा सिरसा ने एलान किया कि वह सत्य व मानवता की सेवा के मार्ग से कभी पीछे नहीं हटेंगे। 
विज्ञापन


इस अवसर पर डेरा सच्चा सौदा सिरसा के वाइस चेयरमैन जगजीत सिंह इंसां, राजनीतिक विंग के चेयरमैन राम सिंह समेत विभिन्न राज्यों की प्रांतीय कमेटी के सदस्यों प्रिंसिपल विश्वनाथ हिमाचल प्रदेश, गुरचरण कौर पंजाब, एडवोकेट संपूर्ण सिंह राजस्थान, छिंदरपाल सिंह बांडी, हरचरण सिंह इंसा, जगजीत सिंह इंसा और गुरबचन सिंह मोगा ने कहा कि सत्य के रास्ते पर चलने वाले लोगों को अनेकों कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ लोग पंजाब की शांति भंग करने की साजिश रच रहे हैं। श्रद्धांजलि समागम में कांग्रेसी नेता रणजीत सिंह बढेरा, आल इंडिया रिटेलर फेडरेशन के ओंकार गोयल ने भी विचार रखे। 

इस मौके पर डेरा कमेटी द्वारा महिंदरपाल बिट्टू को महाशहीद का दर्जा दिया गया और भविष्य में उसके परिवार का सारा खर्च उठाने की भी घोषणा की गई। करीब चार साल के बाद खुले मैदान में आयोजित हुए डेरा सिरसा के समागम को लेकर पुलिस द्वारा पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए थे और समागम स्थल के साथ-साथ शहर भर में चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात थी। नाकाबंदी करके वाहनों की तलाशी तक ली गई। 

पंजाब पुलिस की एसआईटी ने पिछले साल सात जून को बरगाड़ी बेअदबी मामले में महिंदरपाल बिट्टू को हिमाचल प्रदेश के पालमपुर से गिरफ्तार किया था।

इस केस में सीबीआई द्वारा चालान पेश न किए जाने के चलते उसे पिछले साल सितंबर में ही जमानत मिल गई थी लेकिन मोगा व कोटकपूरा में दो अन्य केसों की वजह से वह इन दिनों नाभा जेल में बंद था। जहां 22 जून को उसकी हत्या कर दी गई थी। लगातार दो दिन विवाद रहने के बाद 24 जून को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed