Ambala News: अंबाला में चार दिन से बिजली-पेयजल का संकट, विरोध कर रहे डिप्टी मेयर और दो पार्षद गिरफ्तार
धरने से डिप्टी मेयर राजेश महता और पार्षद जसबीर सिंह व फकीर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि दोपहर तक नेताओं को कोर्ट में पेश नहीं किया गया था। गौरतलब है कि अंबाला छावनी ओर अंबाला सिटी के कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई व पेयजल समस्या बनी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला में बीते चार दिनों से कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित है। ठीक ऐसी ही समस्या पेयजल को लेकर बनी हुई है। इससे परेशान होकर लोग लगातार सड़कों पर जाम और विरोध कर रहे हैं लेकिन गुरुवार को लोगों के सब्र का बांध टूट गया। लोग एकत्रित होकर घास मंडी बिजली निगम के दफ्तर पहुंचे। इस दौरान गुस्साए लोग धरना देने लगे और दफ्तर पर ताला भी जड़ दिया। इसके बाद मामले की सूचना पाकर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
वहीं धरने से डिप्टी मेयर राजेश महता और पार्षद जसबीर सिंह व फकीर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि दोपहर तक नेताओं को कोर्ट में पेश नहीं किया गया था। गौरतलब है कि अंबाला छावनी ओर अंबाला सिटी के कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई व पेयजल समस्या बनी है।
विरोध की रणनीति बना रही हजपा
डिप्टी मेयर और दोनों पार्षद पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा की पार्टी हरियाणा जनशक्ति पार्टी से जुड़े हैं। ऐसे में जैसे ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं की गिरफ्तारी की खबर सुनी, वह विरोध की रणनीति बनाने में जुट गए। सभी हजपा कार्यकर्ता विरोध करने को तैयार हैं, उनका कहना है कि अगर पुलिस ने उनके नेताओं को कोर्ट में नहीं पेश किया तो वह सड़कों पर उतर कर विरोध करेंगे।