{"_id":"8816a78c5649c20ef03b7c16f50f72d2","slug":"depty-director-finance-summon-court-land-acquire-mohali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी डायरेक्टर फाइनेंस को समन जारी, 5 को पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी डायरेक्टर फाइनेंस को समन जारी, 5 को पेशी
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 30 Jan 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की जमीन एक्वॉयर करने के बाद गमाडा ने मुआवजे की करोड़ों रुपये की राशि खजाने में जमा करवा दी है, लेकिन, खजाना विभाग मुआवजा राशि रिलीज नहीं करता है।
विज्ञापन
जब अदालत की ओर से सख्ती की जाती है तो खजाना अफसर उच्च अधिकारियों के आदेश दिखाकर अपना पीछा छुड़ाने की कोशिश करते हैं। ऐसा ही एक मामला जिला अदालत में आया है। जहां अतिरिक्त सेशन जज तरसेम मंगला ने खजाना अफसर सुरिंदर कौर को समन जारी कर 5 फरवरी को पेश होने के लिए कहा है।
विज्ञापन
किसानों की पैरवी कर रहे एडवोकेट शेर सिंह राठौर ने बताया कि किसानों के मुआवजे का करोड़ों रुपया खजाने में जमा है। लेकिन, खजाना दफ्तर के अधिकारी किसानों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही अदालत में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ केस दायर करेंगे।
विज्ञापन
ऐसे पता चला कि कैसे रुकते हैं पैसे
जानकारी के मुताबिक, अदायगी न करने का खुलासा उस समय हुआ जब रणजीत सिंह निवासी सोहाना सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बढ़ाए गए पैसे लेने के लिए अदालत में अर्जी दायर की।
अदालत ने खजाना अफसर को समन जारी कर दिया। इसके बाद रणजीत सिंह को मुआवजे की राशि जारी कर दी गई। लेकिन, जिला खजाना अफसर ने अदालत में यह कहकर सबको हैरत में डाल दिया कि डिप्टी डायरेक्टर फाइनेंस के आदेश पर मुआवजा राशि रोकी गई थी।
जब अदालत ने अन्य किसानों के मुआवजे का जिक्र किया तो खजाना अफसर ने कहा कि उच्च अधिकारियों के आदेश के बिना यह संभव नहीं है। इस दौरान बलदेव सिंह चिल्ला, गुरिंदर सिंह मुल्लांपुर व अन्य ने अदालत में पेश होकर मुआवजे की राशि की मांग की थी।