फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   depty cm sukhbir badal criticized congress leader rahul gandhi

डिप्टी CM बादल बोले, राहुल गांधी ने पंजाब को बदनाम किया

Fri, 19 Feb 2016 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Fri, 19 Feb 2016 01:06 PM IST
विज्ञापन
depty cm sukhbir badal criticized congress leader rahul gandhi

पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को नशे के मुद्दे पर घेरा और गंभीर आरोप लगाए। सुखबीर ने कटाक्ष किया कि राहुल गांधी को जो कागज पर लिखकर दिया गया, उसको पढ़कर उन्होंने पंजाब के 70 फीसदी युवाओं को नशेड़ी करार दे दिया जबकि ऑल इंडिया मेडिकल साइंसेस की ताजा स्टडी के मुताबिक पंजाब में नशेड़ी सिर्फ 0.6 फीसदी हैं।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब को कांग्रेस और अन्य लोगों ने पूरे विश्व में इस कदम बदनाम कर दिया है कि इसका असर पंजाब के निवेश पर हुआ। सुखबीर ने कहा कि सोशल मीडिया पर खालिस्तान समर्थक जिस तरह से प्रचार कर युवाओं को खींच रहे हैं, उसकी शिकायत केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से की गई है कि इस पर अंकुश लगाया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब इसलिए बदनाम हो गया क्योंकि यहां से नशा देश में जाता है। यह नशा पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आता है। इसकी जिम्मेदारी बीएसएफ की बनती है। हमारी पुलिस उस हेरोइन की खेप को पकड़ती है, जो बीएसएफ के हाथों से निकलकर आ जाती है और मुंबई व अन्य राज्यों की तरफ जाती है। केजरीवाल के पंजाब दौरे पर सुखबीर ने कटाक्ष किया कि उनको दिल्ली संभालनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जालंधर से पेंशन वृद्धि की शुरुआत
उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से डबल की गई पेंशन का लाभ राज्य के करीब 17 लाख लोगों को मिलेगा। इस पर एक हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सुखबीर वीरवार को डीएवी इंजीनियरिंग कॉलेज (डेवीएट) में आयोजित पेंशन वृद्धि के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।

इस दौरान डिप्टी सीएम ने खुद बढ़ी हुई पेंशन को लोगों में वितरित किया और पेंशन देते समय बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। सुखबीर ने कहा कि पंजाब के जरूरतमंद लोगों को लाभ देने के लिए पेंशन स्कीम की राशि को डबल किया गया है। अब जनवरी 2016 की पेंशन सभी को डबल मिलेगी।


पहले बुजुर्ग, विधवा, दिव्यांग आदि को 250 रुपये पेंशन मिलती थी, अब 500 रुपये प्रति महीना दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हर महीने की 15 तारीख से पहले लोगों को पेंशन उपलब्ध करवाई जाएगी। जालंधर में 1,02766 लोगों को पेंशन मिलेगी, जिस पर पांच करोड़ 13 लाख 83 हजार रुपये की राशि खर्च होगी। इससे पहले सुखबीर बादल ने स्वच्छ भारत मुहिम के तहत शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed