फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dependents of guest teachers will get Rs 3 lakh in lump sum

Chandigarh News: अतिथि अध्यापकों के आश्रितों को एकमुश्त मिलेंगे तीन लाख

Fri, 20 Oct 2023 01:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Dependents of guest teachers will get Rs 3 lakh in lump sum
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा शिक्षा विभाग ने अतिथि अध्यापकों को झटका दिया है। सप्ताह पहले ही विभाग ने आदेश दिए थे दिवंगत अतिथियों के आश्रितों को 58 साल तक वेतन दिया जाएगा, लेकिन विभाग ने इस आदेश को रद्द करते हुए एकमुश्त तीन लाख रुपये देने की बात कही है। हालांकि, इसको लेकर एक बार फिर से अतिथि अध्यापक मुखर हो गए हैं।
मौलिक शिक्षा निदेशक की ओर से कैथल, रोहतक, पलवल और फरीदाबाद के मौलिक शिक्षा अधिकारियों को लिखे पत्र में कहा कि दिवंगत अतिथि अध्यापकों के परिजनों को 58 वर्ष की आयु तक वेतनमान देने के फैसले को रद्द किया जाता है। 28 जुलाई 2016 के फैसले के अनुसार दिवंगत अतिथि अध्यापक के आश्रितों को एकमुश्त तीन लाख रुपये दिए जाएंगे। साथ ही दिवंगत अतिथि अध्यापकों को दी जाने वाली सहायता राशि का ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन

गौर हो कि अतिथि अध्यापक लंबे समय से नियमित करने और एक्स-ग्रेसिया का लाभ देने की मांग को उठा रहे हैं। प्रदेश में करीब 12 हजार अतिथि अध्यापक कार्यरत हैं। 13 अक्टूबर को हुई बैठक में विभाग ने आदेश जारी किए थे अतिथि अध्यापक की मृत्यु होने पर आश्रितों को 58 वर्ष की आयु तक वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed