फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Department of the Prime Minister's plan to shore, receiving six thousand

पीएम की योजना से विभाग कर रहा किनारा, नहीं मिल रहे छह हजार

Fri, 13 Jan 2017 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 13 Jan 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
Department of the Prime Minister's plan to shore, receiving six thousand
पीएम मोदी - फोटो : Self

चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारी गर्भवती महिलाओं को छह हजार रुपये आर्थिक सहायता मुहैया कराने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के सिरे चढ़ाने के प्रति गंभीर नहीं दिख रहे। 

विज्ञापन


हर विभाग इस योजना से पल्ला झाड़ रहा है। अब इस योजना को लेकर महिलाओं में संशय है कि इसका लाभ उन्हें मिलेगा या नहीं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 दिसंबर को राष्ट्र को घोषणा की थी सरकार की तरफ से गर्भवती महिलाओं को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाएगी। 
विज्ञापन


लेकिन घोषणा के 12 दिन बीत जाने के बाद भी अभी चंडीगढ़  प्रशासन के अधिकारी यह बता पाने में नाकाम हैं कि ये सहायता किस विभाग की तरफ से मुहैया कराई जाएगी। अमर उजाला ने इससे जुड़े सभी विभागों से जानकारी लेनी चाही। हर कोई इसे दूसरे विभाग से जुड़ी होने की बात कह रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ने सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग के अफसर से इस संबंध में बात की तो उन्होंने सोशल वेलफेयर, वुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट की योजना बता दी। 

सोशल वेलफेयर विभाग में पूछा गया तो वहां से डीसी पर मामला टाल दिया। जब डीसी से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने सोशल वेलफेयर विभाग से पूछने के लिए कहा।

अब गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों के मन में यह संशय है कि वह उनको योजना का लाभ मिलेगा या नहीं। 31 जनवरी के बाद से अब तक कई महिलाएं मां बन  चुकी हैं। ये महिलाएं योजना के फायदे को लेकर असमंजस में हैं।

नहीं मिले छह छह हजार

Department of the Prime Minister's plan to shore, receiving six thousand
पीएम मोदी
मुझे जानकारी नहीं: डा. एसबी दीपक कुमार
सोशल वेलफेयर सेक्रेटरी डा. एसबी दीपक कुमार ने कहा कि इस बारे में उनको जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि डायरेक्टर सोशल वेलफेयर से बात कर लीजिए।

अभी ऐसी किसी योजना की जानकारी नहीं है। हो सकता है डीसी साहब को इसके बारे में कुछ पता हो। -निशु सिंगल, डायरेक्टर, सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट  
 
सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट को ही इस बारे में पता होगा। डिपार्टमेंट की डायरेक्टर से बात कीजिए। वह डिजीटल इंडिया के तहत कैशलेस से जुड़ी चीजें देख रहे हैं। -अजीत बालाजी जोशी, डीसी  

नहीं मिले छह छह हजार
प्रधानमंत्री की घोषणा जमीनी स्तर पर नहीं उतर पाई है। अभी तक किसी भी महिला को इसका लाभ नहीं मिल पाया है। यह केवल अखबारों और टीवी तक ही सीमित है। इसके साथ ही नसबंदी कराने वाले हर महिला-पुरुष को 10-10 हजार रुपये मिलना चाहिए। -शशि शंकर तिवारी, अध्यक्ष पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन।

यह घोषणा भी उनके अन्य जुमलों में से एक है। यह सब ड्रामा है। जीतने के बाद एक भी वायदा पूरा नहीं हो पाया है। अच्छे दिन, 15-15 लाख जैसे जुमलों की फेहरिस्त इस घोषणा के बाद और लंबी हो गई है। -जगीर सिंह, प्रधान, बसपा चंडीगढ़।

घोषणा के बाद योजना तुरंत लागू होनी चाहिए। ताकि महिलाओं को इसका लाभ मिल सके। गांव में किसी भी गर्भवती महिला कोे छह हजार रुपये नहीं मिल पाए हैं। प्रशासन को चाहिए कि वह इसके बारे में पता करके लागू करवाए। -सत्येंद्र राय, प्रधान, दड़वा विकास समिति।

प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद भी किसी को आर्थिक सहायता नहीं मिलना अत्यंत दुख की बात है। घोषणा तो हो जाती है लेकिन उसको लागू करने वाली अथोरिटी नींद में सोई रहती है। लोगों को तुरंत योजना का लाभ मिलना चाहिए। देरी से हजारों महिलाएं इसके दायरे से बाहर हो जाएंगी। -अजय कुमार, निवासी, गांव दड़वा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed