फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Department engaged in cleaning Sukhna Cho, work will be completed in a month

Chandigarh News: सुखना चो की सफाई में जुटा विभाग, महीने में पूरा होगा काम

Fri, 09 Jun 2023 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Department engaged in cleaning Sukhna Cho, work will be completed in a month
जीरकपुर। बरसात का मौसम शुरू होने से पहले विभाग की ओर से सुखना चो की साफ का काम जोरों से शुरू कर दिया है। सुखना चो में झाड़ियां व घास-फूस पैदा हो गई थी, जो सुखना झील से पानी झोड़े जाने के बाद बड़ी रुकावट पैदा करते थे और यहां बाढ़ जैसे हालात बन जाते थे। इसे देखते हुए सिंचाई विभाग ने सुखना चो की साफ सफाई शुरू कर दी है। इसे एक महीने के अंदर-अंदर पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग ने इसके लिए 1.04 करोड़ रुपये का टेंडर सरकार की ओर से लगाया गया है। इसमें चार से पांच फुट तक जितनी पाइपों की गहराई है वहां तक खोदाई की जाएगी। एक्सईएन सरबजीत सिंह ने बताया कि सबसे कम रेट देने वाली कंपनी द्वारा टेंडर लगने के बाद ही काम शुरू किया गया है। पांच हजार फुट लंबाई तक सुखना चो की सफाई की जाएगी। सफाई के दौरान जितना भी मटेरियल निकाला जा रहा है, उसे पास ही डंप किया जा रहा है। सुखना चो के बेड को दो हिस्सों में बांटकर सफाई की जाएगी ताकि वेस्ट मटेरियल निकालने वाले ट्रक उसमें न फंसे। पहले आधे बेड की सफाई की जाएगी। उसके बाद बाकी बचे आधे बेड की सफाई की जाएगी। मानसून आने से पहले पहले इसका काम पूरा कर दिया जाएगा ताकि लोगों को समस्या न हो।
विज्ञापन


दो वर्ष पहले सुखना झील से छोड़ा था पानी तो बन गए थे बाढ़ जैसे हालात

जिक्रयोग है कि दो वर्ष पहले सुखना झील में ज्यादा बरसात होने के कारण पानी का लेवल काफी ऊपर आ गया था। इसके चलते सुखना झील के फ्लड गेट खोल दिए गए थे और बलटाना क्षेत्र में बाढ़ आ गई थी। इस कारण सुखना चो के नजदीक बनी बलटाना चौकी, बड़ी पार्क श्मशान घाट व आसपास की बिल्डिंगों में पानी भर गया था। यहां तक कि पुलिस चौकी का काफी रिकाॅर्ड भी खराब हो गया था। पुलिस चौकी में दो से तीन फुट तक पानी भरने से पुलिस वालों को सारा सामान बाहर निकालना पड़ा था। इसके बाद पिछले दो वर्षों में यहां और भी निर्माण सुखना चो के नजदीक बन गए हैं। इनमें पानी आने का खतरा है। वहीं, लोगों का कहना है कि प्रशासन को भी ध्यान देना चाहिए कि सुखना चो के बेड के नजदीक कोई भी निर्माण न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed