फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dense fog of season on 1 january 2018

1 जनवरी 2018 को सीजन का सबसे घना कोहरा, 4 डिग्री गिरा तापमान

Tue, 02 Jan 2018 02:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 02 Jan 2018 02:59 PM IST
विज्ञापन
Dense fog of season on 1 january 2018
घना कोहरा
सर्दी से पिछले दस दिनों तक राहत के बाद एक जनवरी 2018 को अचानक से मौसम में बदलाव आ गया और सीजन का सबसे घना कोहरा छाया। पारे में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि रात के वक्त करीब 50 मीटर की विजिबिलिटी दर्ज की गई, जबकि सुबह के वक्त 750 मीटर दर्ज की गई, जो इस सीजन की अब तक की सबसे कम विजबिलिटी रिकार्ड हुई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया है कि फिलहाल अगले चार से पांच दिन कोहरे से छुटकारा मिलने की संभावना नहीं है। दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट जारी रहेगी। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि चंडीगढ़ में एयरपोर्ट इलाके में 16.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम था, जबकि शहर में अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री कम थे।
विज्ञापन


रविवार के मुकाबले सोमवार के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट थी। हालांकि, रात का तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। रविवार रात का तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। कोहरा और तापमान कम होने से हल्की सर्द हवाएं भी चलीं। इससे और ज्यादा ठंडक महसूस हुई। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे के बाद कुछ देर के लिए धूप निकली। हालांकि धूप हल्की थी। मगर फिर भी लोगों के चेहरे पर रौनक दिखी। करीब डेढ़ घंटे धूप रही। उसके बाद फिर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी और गिरेगा तापमान
मौसम विभाग से जुड़े वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले तीन से चार दिन में दिन व रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी। दिन के तापमान में करीब चार से पांच डिग्री और रात के तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। आगामी तीन दिन चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 18 से 14 डिग्री और न्यूनतम तापमन 6 से सात डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है। चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब में अगले तीन दिन घना कोहरा रहने की पूरी संभावना है।

अगले तीन दिन घना कोहरा छाने की संभावना है। दिन व रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। इस हफ्ते बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।
- सुरेंद्र पाल, डायरेक्टर मौसम विभाग चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed