फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dense fog and cold wave continue in Punjab, with zero visibility in several cities.

Chandigarh News: पंजाब में घना कोहरा और शीतलहर जारी, कई शहरों में दृश्यता शून्य

Tue, 06 Jan 2026 08:02 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
Dense fog and cold wave continue in Punjab, with zero visibility in several cities.
-पंजाब के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री, न्यूनतम में 0.8 डिग्री की गिरावट
विज्ञापन

-बठिंडा 4.2 डिग्री के साथ राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा
---
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में मंगलवार को घने कोहरे और सर्दी ने जनजीवन प्रभावित किया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में 2 डिग्री और न्यूनतम में 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे अधिकतम पारा सामान्य से लगभग 3 डिग्री नीचे आ गया है। बठिंडा 4.2 डिग्री के साथ राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा।
घने कोहरे से प्रभावित शहर: अमृतसर, हलवारा और एसबीएस नगर में दृश्यता लगभग शून्य रही। वहीं बठिंडा में दृश्यता 150 मीटर तक सीमित रही। मौसम विभाग ने पंजाब के कई क्षेत्रों में बुधवार को भी बेहद घना कोहरा और शीतलहर या कोल्ड डे के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट और देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन

राज्य के प्रमुख शहरों का तापमान
फरीदकोट में अधिकतम पारा 19.2 डिग्री, अमृतसर 11.8 डिग्री, लुधियाना 15.4 डिग्री, पटियाला 15.2 डिग्री, पठानकोट 18.1 डिग्री, बठिंडा 14.8 डिग्री, मानसा 13.8 डिग्री, होशियारपुर 12.4 डिग्री और फाजिल्का 15.4 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान अमृतसर 5.1 डिग्री, लुधियाना 7.6 डिग्री, पटियाला 7.0 डिग्री, एसबीएस नगर 4.6 डिग्री और रूपनगर 7.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने बताया कि अगले छह से सात दिन तक पंजाब का मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन सुबह और शाम के समय कोहरे और सर्दी का प्रभाव जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article