{"_id":"57eb9e6c4f1c1b073d575b54","slug":"dengue-terror-in-chandigarh-zirakpur-man-died-in-pgi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में डेंगू हुआ जानलेवा, PGI में एक व्यक्ति ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में डेंगू हुआ जानलेवा, PGI में एक व्यक्ति ने तोड़ा दम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 28 Sep 2016 04:12 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में मरीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में डेंगू का कहर बढ़ता ही जा रहा है। पीजीआई में आज इस बीमारी के कारण एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान जीरकपुर निवासी 43 वर्षीय भूपिंदर सिंह के रूप में हुई है। डेंगू के कारण चंडीगढ़ में ये पहली मौत है, इसके कारण लोगों का खौफ का माहौल बना हुआ है।
बता दें कि बीते दिन चंडीगढ़ में डेंगू के 55 नए मामले आए। इनमें से 40 मरीजों के खून की जांच सिर्फ मनीमाजरा की लैब में की गई, जबकि 15 मामले में अलग-अलग जगहों से कंफर्म हुए। सेक्टर 15 और 41 में डेंगू के सबसे अधिक मरीज मिले।
मनीमाजरा की लैब में सेक्टर 45 हास्पिटल, सेक्टर 22 और अन्य जगहों से डेंगू के सैंपल भेजे जाते हैं। इस सीजन में पहली बार एक साथ इतने ज्यादा मामले आए हैं। इनको मिलाकर चंडीगढ़ में डेंगू पीड़ितों की संख्या 314 के पार हो गई है।
विज्ञापन
जीएमसीएच-32 में हो रहे चिकनगुनिया के टेस्ट
हेल्थडिपार्टमेंट ने डेंगू के अलावा चिकनगुनिया के खतरे से निपटने के लिए पीजीआई के अलावा अब जीएमएसएच 32 में भी चिकनगुनिया के टेस्ट शुरू कर दिए गए हैं। जीएमएसएच 16 में भी ये टेस्ट जल्द शुरू करने का दावा किया गया है। जीएमएसएच 16 में 12 घंटे की फीवर ओपीडी रूम नंबर 304 में चल रही है।