फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dengue larvae found from 201 homes, helpline starts

चंडीगढ़ के 201 घरों में मिले डेंगू के लारवा, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन

Fri, 16 Sep 2016 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 16 Sep 2016 10:29 AM IST
विज्ञापन
Dengue larvae found from 201 homes, helpline starts
Dengue - फोटो : Demo Pic
डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सात हजार 208 घरों की जांच की। इनमें से 201 घरों में डेंगू के लारवा मिले। इस दौरान कंटेनर, घर की छत पर बनी टंकी, कूलर और अंडर ग्राउंड टैंक चेक किए गए।
विज्ञापन


जिन घरों से लारवा मिले हैं, उन्हें सख्त चेतावनी दी गई है। साथ ही जहां स्थिति गंभीर थी, उन्हें नोटिस दिया गया था। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टभ्म ने कहा कि दोबारा घरों में मच्छर जनित स्थिति मिली तो चालान काटे जाएंगे और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि अब तक 30 चालान काटे जा चुके हैं। 50 लोगों को शो-काज नोटिस, जबकि दो हजार नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

इन हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं

Dengue larvae found from 201 homes, helpline starts
dengue
डेंगू से संबंधित जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग की हेल्पलाइन नंबर 9779558282 पर कॉल कर सकते हैं। यदि आपको लगता है कि किसी एरिया में मच्छर जनित दिक्कतें हैं, तब भी इस नंबर पर कॉल कर जानकारी दे सकते हैं। नंबर पर एक्सपर्ट लोगों को जानकारी देंगे।

डेंगू के छह नए मामले आए सामने
डेंगू के अब तक कुल 436 केसों की जांच की गई है। इनमें से कुल 112 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। वीरवार को छह नए केस सामने आए है, जबकि चिकनगुनिया के अब तक चार मामले सामने आ चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने जांच में पाया है कि मच्छरों के ब्रीडिंग के सबसे बड़े माध्यम कूलर और घरों में बने कंटेनर हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि अब तक शहर के किसी भी निवासी की डेंगू से मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed