{"_id":"57dadf454f1c1bd136d47a3f","slug":"dengue-larvae-found-from-201-homes-helpline-starts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के 201 घरों में मिले डेंगू के लारवा, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के 201 घरों में मिले डेंगू के लारवा, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 16 Sep 2016 10:29 AM IST
विज्ञापन
Dengue
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सात हजार 208 घरों की जांच की। इनमें से 201 घरों में डेंगू के लारवा मिले। इस दौरान कंटेनर, घर की छत पर बनी टंकी, कूलर और अंडर ग्राउंड टैंक चेक किए गए।
जिन घरों से लारवा मिले हैं, उन्हें सख्त चेतावनी दी गई है। साथ ही जहां स्थिति गंभीर थी, उन्हें नोटिस दिया गया था। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टभ्म ने कहा कि दोबारा घरों में मच्छर जनित स्थिति मिली तो चालान काटे जाएंगे और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि अब तक 30 चालान काटे जा चुके हैं। 50 लोगों को शो-काज नोटिस, जबकि दो हजार नोटिस जारी किए गए हैं।

इन हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं
dengue
डेंगू से संबंधित जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग की हेल्पलाइन नंबर 9779558282 पर कॉल कर सकते हैं। यदि आपको लगता है कि किसी एरिया में मच्छर जनित दिक्कतें हैं, तब भी इस नंबर पर कॉल कर जानकारी दे सकते हैं। नंबर पर एक्सपर्ट लोगों को जानकारी देंगे।
डेंगू के छह नए मामले आए सामने
डेंगू के अब तक कुल 436 केसों की जांच की गई है। इनमें से कुल 112 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। वीरवार को छह नए केस सामने आए है, जबकि चिकनगुनिया के अब तक चार मामले सामने आ चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने जांच में पाया है कि मच्छरों के ब्रीडिंग के सबसे बड़े माध्यम कूलर और घरों में बने कंटेनर हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि अब तक शहर के किसी भी निवासी की डेंगू से मौत नहीं हुई है।