फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dengue in Haryana: Dengue cases increased in Haryana latest updates in Hindi

Dengue in Haryana: हरियाणा में डेंगू से बिगड़ रहे हालात, CHC और PHC में वार्ड स्थापित, जांच किट का स्टॉक कम

Wed, 23 Aug 2023 12:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 23 Aug 2023 12:07 AM IST
सार

पानीपत, अंबाला जिले के अस्पतालों में डेंगू जांच के लिए किट उपलब्ध हैं। जबकि रोहतक में जिले के सामान्य अस्पताल में डेंगू जांच के लिए तीन व पीजीआई में आठ किट उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
Dengue in Haryana: Dengue cases increased in Haryana latest updates in Hindi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा में डेंगू के बढ़ते केसों के चलते हालात बिगड़ने लगे हैं। मंगलवार को प्रदेश में डेंगू के 76 नए केस सामने आए। इससे कुल केसों की संख्या बढ़कर 772 हो गई है। अभी भी 49 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल हैं जबकि 206 मरीज ठीक होकर अस्पताल से छुट्टी ले चुके हैं। वहीं, बढ़ते केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल, उपमंडल अस्पताल के साथ-साथ सीएचसी और पीएचसी में भी डेंगू के लिए अलग से वार्ड बना दिए हैं और बेड भी आरक्षित कर दिए हैं। 

विज्ञापन


प्रदेशभर में सबसे अधिक केस जींद, रेवाड़ी, यमुनानगर, रोहतक और गुरुग्राम में मिल रहे हैं। अभी तक सभी जिलों में डेंगू की जांच के लिए किट उपलब्ध हैं लेकिन जिस गति से केस बढ़ रहे हैं, उससे आने वाले दिनों में किट का टोटा आ सकता है। इसके लिए विभाग ने सभी जिलों से किट की मांग का ब्योरा मांगा है। सभी जिले अतिरिक्त किट के लिए मांग भेज रहे हैं।

विज्ञापन

डेंगू की रोकथाम के लिए रैपिड रिस्पॉन्स एक्शन टीमें कर रहीं काम

फरीदाबाद, फतेहाबाद और भिवानी जिले के सरकारी अस्पतालों में डेंगू को लेकर अलग से वार्ड बनाए गए हैं और बेड आरक्षित किए हैं। डेंगू की रोकथाम के लिए रैपिड रिस्पॉन्स एक्शन टीमें बनाई गई हैं। सिरसा में स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के मरीजों के लिए 60 बेड आरक्षित किए हैं। स्वास्थ्य विभाग डेंगू को लेकर रेपिड फीवर मास सर्वे कर रहा है। यह पूरे अगस्त तक जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 17 किट अस्पताल प्रशासन के पास हैं। कैथल में जिला नागरिक अस्पताल में 20 बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है। यमुनानगर में जिला अस्पताल में और सब डिवीजन अस्पताल जगाधरी में 10-10 बेड के डेंगू वार्ड बनाए गए हैं। करनाल, कुरुक्षेत्र जिले में डेंगू के मरीजों के लिए 10 बेड का वार्ड बनाया है। डेंगू टेस्ट के लिए तीन किट बची हैं। एक किट से तकरीबन 100 टेस्ट होते हैं। 

वहीं, महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल नारनौल में दो टेस्ट किट हैं। एक टेस्ट किट में 98 सैंपल लगते हैं। पानीपत, अंबाला जिले के अस्पतालों में डेंगू जांच के लिए किट उपलब्ध हैं। जबकि रोहतक में जिले के सामान्य अस्पताल में डेंगू जांच के लिए तीन व पीजीआई में आठ किट उपलब्ध हैं। मुख्यालय को और किट की भी डिमांड भेजी जा चुकी है। सोनीपत, झज्जर, जींद, रेवाड़ी में जांच किट पर्याप्त संख्या में सभी अस्पतालों में हैं।

जिलों में पिछले 24 घंटे में मिले केस और कुल केस

 

जिला  केस कुल केस
हिसार 00 09
फतेहाबाद 00 04
भिवानी 01 06
चरखी दादरी 05 54
सिरसा 00 24
फरीदाबाद 03 15
कैथल 03 22
यमुनानगर 08 87
करनाल 06 41
कुरुक्षेत्र 04 20
पानीपत 03 19
अंबाला 08 33
रोहतक 08 129
सोनीपत 03 46
झज्जर 00 50
जींद 04 102
रेवाड़ी 03 82

अब तक कहां कितनी मौत हुईं

अब तक यमुनानगर में तीन, चरखी दादरी में एक, जींद में एक, गुरुग्राम में एक, करनाल में एक और नूंह में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

महानिदेशक ने सीएमओ से जाने फील्ड के हालात

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सोनिया त्रिखा खुल्लर ने मंगलवार को वीसी के माध्यम से सभी सीएमओ से फील्ड के हालात जाने। साथ ही सभी सीएमओ से किट समेत अन्य दवाओं को लेकर जानकारी हासिल की। महानिदेशक ने निर्देश दिए कि सभी सीएमओ समय रहते अपनी मांग मुख्यालय को भेजें, ताकि पहले ही दवाइयां व किट आदि की खरीद हो सके। 

डॉ. सोनिया का दावा है कि प्रदेश में हालात नियंत्रण में हैं। लोगों को थोड़ी सी सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग ने तमाम तैयारियां कर रखी हैं। वार्ड और बेड अलग से आरक्षित कर दिए हैं। इसके अलावा, सभी डॉक्टरों को इलाज के लिए प्रशिक्षण दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed