फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dengue cases on the rise in Haryana

हरियाणा में डेंगू से बिगड़ रहे हालात: अस्पतालों में कम पड़ने लगे बेड, 4241 कुल मामले, फतेहाबाद सर्वाधिक प्रभावित

Wed, 27 Oct 2021 12:57 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 27 Oct 2021 12:57 AM IST
सार

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि डेंगू के मरीजों को जरूरत पड़ने पर प्लेटलेटस मुफ्त में दिए जा रहे हैं। डेंगू अभी तक नियंत्रण में हैं और पिछले कुछ दिनों से नए केस 20 आ रहे हैं। अस्पतालों में बेडों की कोई कमी नहीं है। लगातार सीएमओ से फीडबैक ली जा रही है। जनता भी अपने आसपास पानी जमा न होने दें और मच्छर न पनपने दें।

विज्ञापन
Dengue cases on the rise in Haryana
डेंगू - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा में तेजी से बढ़ते डेंगू के मामलों से अब हालात बिगड़ने लगे हैं। कुल मरीजों की संख्या 4241 पहुंच गई है। पिछले 8 दिनों में ही प्रतिदिन 200 नए मरीजों के हिसाब से 1600 केस आ चुके हैं। इस समय सबसे अधिक प्रभावित जिलों में फतेहाबाद, पंचकूला, सोनीपत, सिरसा और नूंह हैं। 

विज्ञापन


अचानक बढ़े केसों के चलते इन जिलों में मरीजों को बेड तक मिलने में परेशानी आ रही है। डेंगू को काबू करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से तमाम कोशिशें की जा रही हैं लेकिन स्थिति नियंत्रण में नहीं आ रही है। अब तक 47360 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। औसतन रोजाना दो हजार लोगों के टेस्ट किए जा रहे हैं। इस समय अस्पतालों में डेंगू के कुल 398 मरीज दाखिल हैं। इनमें से सरकारी में 158 और निजी अस्पतालों में 240 मरीज शामिल हैं। शेष का इलाज ओपीडी में किया जा रहा है।
विज्ञापन


69310 घरों में मिले डेंगू का लारवा, दिए नोटिस
अब तक 69310 लोगों के घरों में डेंगू का लारवा मिल चुका है। इनमें से 63478 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस दिया है। इसके अलावा, गुरुग्राम में 5615, चरखी दादरी में 172 और रोहतक में 45 घरों को निकाय संस्थाओं की ओर से नोटिस दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

7167 तालाबों में छोड़ी गंबूजिया मछली

स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू के लारवा को मारने के लिए प्रदेश के 7167 तालाबों में गंबूजिया मछलियां छोड़ी गई हैं। विभाग का दावा है कि ये मछलियां मच्छरों के लारवे को खा जाती हैं। इसके लिए विभाग कुल 8023 तालाबों का चयन हुआ है। अन्य तालाबों में मछलियां छोड़ने की प्रक्रिया जारी है। 

खरीदी जानी हैं 25 और फॉगिंग मशीनें
इस समय स्वास्थ्य विभाग के पास 1410 फॉगिंग मशीनें और 35 वाहन मशीनें हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 25 और फॉगिंग मशीनें खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। संभावना है कि जल्द ही यह खरीद कर ली जाएगी। 

कहां कितने केस

जिला  केस
फतेहाबाद 467
पंचकूला 458
सिरसा 368  
सोनीपत 394
मेवात 246
कैथल 219
गुरुग्राम 217
हिसार 208
फरीदाबाद 199
अंबाला 190
जींद 164 
रेवाड़ी 137
यमुनानगर 137
चरखी दादरी 135
महेंद्रगढ़ 119
रोहतक   108
झज्जर 105
कुरुक्षेत्र 101
भिवानी 81
करनाल 80
पानीपत 78
पलवल 30 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed