फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dengue and chikanguniya case found

अलर्ट! चिकनगुनिया और डेंगू ने दी दस्तक, जून में सामने आए केस

Wed, 14 Jun 2017 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 14 Jun 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
dengue and chikanguniya case found
मरीज - फोटो : File Photo
 चिकनगुनिया और डेंगू का सीजन अभी शुरू नहीं हुआ है लेकिन शहर में दोनों बीमारियों के केस आने शुरू हो गए हैं। पीजीआई व स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जून में चिकनगुनिया का एक और डेंगू के आठ नए केसों की पुष्टि हुई है जबकि मई में चिकनगुनिया व डेंगू के आठ केस दर्ज किए गए थे। अब तक चंडीगढ़ में चिकनगुनिया के 60 केस और डेंगू के 12 और मलेरिया के 15 केस दर्ज किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन


हालांकि चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की ओर से दावा किया गया है कि उनके पास चिकनगुनिया के 49 केसों की जानकारी है। बीते साल डेंगू और चिकनगुनिया का सबसे ज्यादा अटैक हुआ था। आमतौर पर डेंगू और चिकनगुनिया के सबसे ज्यादा केस सितंबर और अक्तूबर महीने में आते हैं, लेकिन इस बार साल की शुरुआत से ही आने लगे हैं।
विज्ञापन

पुराने है या नए केस

dengue and chikanguniya case found
चंडीगढ़ का पीजीआई अस्पताल - फोटो : PTI
बिना मौसम चिकनगुनिया के केस आने पर चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि ये केस पुराने हैं। जबकि पीजीआई के डॉक्टरों का कहना है कि चिकनगुनिया के केस पुराने है या नए। इसकी पुष्टि सिर्फ एंटीजेन टेस्ट से हो सकती है। मौजूदा समय में आईजीएम तकनीक से मर्ज की पुष्टि की जा रही है। जो दो से तीन महीने पुरानी बीमारी को भी कंफर्म बताता है।

हालांकि पीजीआई डाक्टरों का दावा है कि यदि केस मार्च के बाद आ रहे हैं तो वह संभवत: नए केस हो सकते हैं। चंडीगढ़ में मच्छर मौजूद हैं या नहीं तो इसके लिए पेशेंट की हिस्ट्री जानना जरूरी है। कई बार पेशेंट ट्रैवल करता है। संभव है कि बाहर भी मच्छरों ने काटा हो।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से करवाई जा रही है फॉगिंग
चिकनगुनिया और डेंगू के केस आने पर मलेरिया विभाग सक्रिय हो गया है। उसने कई जगह फॉगिंग करवाना शुरू कर दिया है। मलेरिया विभाग की ओर से हेल्पलाइन नंबर 9779558282 जारी कर कहा गया था कि यदि किसी को फॉगिंग करवानी है तो इस पर नंबर मैसेज भेज सकते हैं। मलेरिया विभाग का कहना है कि बार-बार मौसम में आ रहा परिवर्तन भी मच्छरों के लिए अनुकूल बना रहा है। ऐसे में लोगों को जागरूक रहना है। वह कहीं भी पानी जमा न होने दें।

चिकनगुनिया के लक्षण
1.102 डिग्री से लेकर 105 डिग्री तक बुखार
2.जोड़ों में जबरदस्त दर्द। इतना कि चीजे उठाने पर मुश्किल
3.त्वचा में लाल रंग के धब्बे।
4.कई दिनों तक जोड़ों में दर्द का होना।

ऐसे पहचाने डेंगू के लक्षण
1.102 डिग्री से लेकर 105 डिग्री तक बुखार।
2.तीन से 14 दिन तक बुखार के लक्षण आते हैं।
3.शरीर और सिर में तेज दर्द।
4.दोनों आंखों के पीछे दर्द।
5.शरीर में लाल धब्बे के निशान। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed