फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demonstration outside the corporation; Scuffle with police, leader in custody, Supreme Court will hear today

Chandigarh News: निगम के बाहर प्रदर्शन<bha>;</bha> पुलिस से धक्का-मुक्की, हिरासत में नेता, सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई

Mon, 05 Feb 2024 03:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Demonstration outside the corporation; Scuffle with police, leader in custody, Supreme Court will hear today
चंडीगढ़। मेयर चुनाव का विवाद शांत होता नजर नहीं आ रहा। रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद और कार्यकर्ता एक बार फिर सड़क पर उतर आए और नगर निगम के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। नेताओं व कार्यकर्ताओं की पुलिस से खूब धक्का-मुक्की हुई। इसमें पार्टी के प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. एसएस अहलूवालिया सड़क पर गिर पड़े और उनकी पगड़ी खुल गई। सभी पार्षद-कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस सेक्टर-39 थाने ले गई लेकिन वहां भी प्रदर्शनकारी धरने पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। उधर, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई होगी। आम आदमी पार्टी ने रविवार को दोपहर एक बजे पहले सेक्टर-39 स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता रखी थी लेकिन बारिश की वजह से उसे टाल दिया गया और दोपहर तीन बजे सेक्टर-17 स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की गई। दोपहर दो बजे ही कार्यकर्ता कुछ बड़े होर्डिंग, पोस्टर और बैठने के लिए गद्दे लेकर निगम कार्यालय के बाहर पहुंच गए।
विज्ञापन

डॉ. एसएस अहलूवालिया ने घोषणा कर दी कि अब से रोजाना एक पार्षद और चार कार्यकर्ता निगम के सामने भूख हड़ताल पर बैठेंगे। पहले दिन आप और कांग्रेस गठबंधन के मेयर पद के उम्मीदवार कुलदीप सिंह टीटा, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता विक्रम सिंह पुंडीर, सुखराज कौर संधू, विक्रांत और दिनेश दिलेरे भूख हड़ताल पर बैठे। उनके साथ सभी पार्षद और अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पार्टी ने टेंट भी मंगा लिया लेकिन पुलिस ने उसे गाड़ी से उतरने नहीं दिया। मौके पर निगम की पोर्टेबल टॉयलेट गाड़ी भी पहुंची, जिसे पुलिस ने खड़ा नहीं होने दिया। धरना स्थल पर नेताओं-कार्यकर्ताओं से चार गुना अधिक संख्या में पुलिस बल मौजूद था। मौके पर पुलिस की कई गाड़ियां भी खड़ीं थीं।
विज्ञापन


नगर निगम में घुसने की कोशिश पर हुआ बवाल
सभी पार्षद और कार्यकर्ता निगम के बाहर एक जगह बैठकर नारेबाजी कर रहे थे। अचानक अहलूवालिया ने सभी को कहा कि वह नगर निगम की तरफ जाएंगे। सभी कार्यकर्ता और पार्षद दौड़ पड़े। पार्टी की महिला पार्षद नगर निगम के गेट तक पहुंच गईं। उन्हें तुरंत महिला पुलिस कर्मियों ने दौड़कर रोका और पीछे खींचने की कोशिश की। इस बीच कुछ कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ काफी धक्का-मुक्की हुई। आप कार्यकर्ता देशराज सनावर कीचड़ में गिर गए। पुलिसकर्मियों ने सभी को जबरन गाड़ी में बैठाया। धक्का-मुक्की में अहलूवालिया की पगड़ी खुल गई और वह जमीन पर गिर पड़े। उनकी तबीयत भी खराब होती दिखी। कार्यकर्ताओं ने एंबुलेंस बुलाने की मांग की। इस बीच पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया और सेक्टर-39 के थाने ले गई। गाड़ी के अंदर से भी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए निकले। थाना पहुंचने के बाद भी अहलूवालिया व सभी पार्षद थाने के अंदर ही धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। शाम करीब 7:00 बजे सभी पार्षदों और कार्यकर्ताओं को छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश की बेंच करेगी मामले की सुनवाई
चंडीगढ़ मेयर चुनाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन के मेयर उम्मीदवार कुलदीप सिंह टीटा ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की बेंच मामले की सुनवाई करेगी। बेंच में कुल तीन जज शामिल रहेंगे। पार्टी के सह-प्रभारी अहलूवालिया ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पार्टी को उम्मीद है कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से उन्हें राहत मिलेगी। कुलदीप सिंह ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई और नवनियुक्त मेयर पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed