फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demonstration of BJP Yuva Morcha against arrest of Tajinder Bagga in chandigarh  

चंडीगढ़: तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा का प्रदर्शन, आप कार्यालय घेरा

Sat, 07 May 2022 01:30 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 07 May 2022 01:30 PM IST
सार

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा के आह्वान पर सभी कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे सेक्टर-39 की मार्केट में इकट्ठा हुए। कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल और भगवंत मान मुर्दाबाद के नारे लगाकर तजिंदर बग्गा को गिरफ्तार करने की घटना को शर्मनाक बताया।

विज्ञापन
Demonstration of BJP Yuva Morcha against arrest of Tajinder Bagga in chandigarh  
चंडीगढ़ में भाजयुमो का प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की चंडीगढ़ इकाई ने शनिवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान सेक्टर-39 स्थित मार्केट में इकट्ठा होकर युवा मोर्चा की ओर से आम आदमी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की गई। उसके बाद विरोध मार्च निकालकर सभी आप कार्यालय के सामने पहुंचे जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान यातायात भी बाधित हुआ। 

विज्ञापन


युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा के आह्वान पर सभी कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे सेक्टर-39 की मार्केट में इकट्ठा हुए। कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल और भगवंत मान मुर्दाबाद के नारे लगाकर तजिंदर बग्गा को गिरफ्तार करने की घटना को शर्मनाक बताया। इस दौरान पुलिस व्यवस्था चौकस थी, पुलिस ने सभी को रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने आप पर पंजाब में अपने वादों को पूरा न करने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed