फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demonstration close registry land BJP leaders protest villagers outside Registrar's Office

जमीन की रजिस्ट्री बंद करने के विरोध में प्रदर्शन, रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर गांववासियों के साथ भाजपा नेताओं ने दिया धरना

Fri, 21 Aug 2020 02:36 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
Demonstration close registry land BJP leaders protest villagers outside Registrar's Office
चंडीगढ़। लाल डोरे के अंदर जमीन की रजिस्ट्री पर तहसीलदारों की ओर से रोक लगाने के फरमान के खिलाफ प्रदेश भाजपा के महासचिव रामबीर भट्टी के नेतृत्व में वीरवार को गांववासियों ने सेक्टर-17 स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर धरना दिया। धरने पर बैठे गांववासियों व भाजपा नेताओं ने मांग की कि पहले तो यह साफ किया जाए किस कानून के अंतर्गत यह रजिस्ट्री बंद की गई है। इसके अलावा यह दोनों तहसीलदार भी बदले जाएं और रजिस्ट्रियां फिर से शुरू की जाएं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से पूछा कि यह फरमान किसके कहने पर, किस कारण से और किस कानून के अंतर्गत लागू किया गया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि चंडीगढ़ के कुछ उच्च अधिकारी जानबूझकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों को विफल करना चाहते हैं और इसी षड्यंत्र में जनता के लिए विभिन्न मोर्चों पर समस्याएं उत्पन्न की जा रही हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ भाजपा नेताओं ने मांग की कि जल्द से जल्द इस तुगलकी को वापस लिया जाए और इस पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया जाए। धरने पर बैठे नेताओं ने साफ किया कि यह धरना अनिश्चितकाल तक है और जब तक भाजपा की मांग पूरी नहीं होगी, तब तक यह धरना चलता रहेगा। इस धरने में भाजपा के महामंत्री रामवीर भट्टी, हुकम चंद, तेजेंद्र सिंह, गौरव गोयल, डॉ. नरेश पंचाल, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा दीदार सिंह, बलविंदर शर्मा, सतिंदर सिंह सिद्धू, रूपिंदर राणा, किसान मोर्चा महामंत्री अवतार सिंह ढिल्लो, जिला प्रधान जैलदार सरबजीत सिंह सरवा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा, अश्वनी खोसला, सोहन सिंह, गुरप्रीत सिंह हैप्पी, कुलजीत सिंह सरपंच, सरदार जगमोहन सिंह, सर्वजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, माया राम, नछत्तर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed