फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demonstration at petrol pumps by Congress party

कांग्रेस पार्टी की ओर से पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन

Sat, 12 Jun 2021 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Demonstration at petrol pumps by Congress party
चंडीगढ़। पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार को सेक्टर-21 के दोनों पेट्रोल पंप के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इसमें भारी संख्या में कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। पेट्रोल पंप के सामने प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने दक्षिण मार्ग की मुख्य सड़क के दोनों किनारों पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस ने शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला ने कहा कि आम जनता महंगाई से पस्त हो चुकी है। भाजपा ने देश के साथ वादाखिलाफी की है। आम चुनाव के समय में जो भी वादे किए थे, वह उससे मुकर गई। जनता अब भाजपा को पहचान चुकी है। उधर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा प्रदर्शन से नदारद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सभी पेट्रोल पंपों पर हर रोज प्रदर्शन करेंगे। पार्टी इसकी तैयारी कर रही है। पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता एचएस लक्की ने कहा कि शहर भर से कांग्रेसी सेक्टर-21 में पेट्रोल पंपों के सामने इकट्ठा हुए। इस दौरान पेट्रोल व डीजल की हर रोज बढ़ती कीमतों का विरोध करने के लिए कार्यकर्ताओं ने तख्तियां उठा रखी थीं। पेट्रोल व डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने में विफल रहने के लिए सुभाष चावला ने केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि आम आदमी कोरोना महामारी और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से पहले ही परेशान है। पेट्रोल व डीजल की कीमतों में वृद्धि भी झेलनी पड़ रही है। सुभाष चावला ने कहा कि सरकार तुरंत बढ़ती कीमतों को वापस ले। अगर ऐसा नहीं होता है तो कांग्रेस के पास विरोध प्रदर्शन के अलावा कोई चारा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 13 महीनों में पेट्रोल 27 रुपये और डीजल मे 25 रुपये की वृद्धि हुई है। इस दौरान 47 बार इनकी कीमतों में वृद्धि की गई। प्रदर्शन में कांग्रेस, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल और इंटक के कार्यकर्ता शामिल हुए, जिसमें महिलाओं की काफी ज्यादा थी।
प्रदर्शन में नहीं दिखे प्रदीप छाबड़ा
पेट्रोल पंपों पर कांग्रेस के प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा नहीं दिखाई दिए। इस दौरान सबकी नजर प्रदीप छाबड़ा पर ही थी। क्योंकि जब पार्टी की बैठक होती है तो उन्हें नहीं बुलाया जाता है। इस पर सुभाष चावला ने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संदेशा था। वे नहीं आए तो इसके बारे में उन्हें नहीं पता। कहने से कोई कांग्रेसी नहीं हो जाता। जो प्रदर्शन में शामिल हैं, वही सच्चे कांग्रेसी हैं।

उधर, प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि हमें इस प्रदर्शन के लिए कोई सूचना नहीं मिली है। यदि फोन पर सूचना देते भी तब भी नहीं जाता। मैं पार्टी का पूर्व अध्यक्ष हूं। बैठकों में नहीं बुलाया जाता है। जब मैं प्रधान था तो सभी पदाधिकारियों को खुद फोन कर बुलाता था। यही नहीं, जो आज कह रहे हैं कि पार्टी कार्यकर्ता को पता होता है। वे भी हमारे कार्यकाल में पचास प्रतिशत कार्यक्रमों में नहीं आए हैं। मैं हमेशा सच बोलता हूं। छाबड़ा ने कहा कि चार बजे से छह बजे तक प्रदर्शन का समय था, लेकिन पौने छह बजे ही लोग चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed