नोटबंदी की रसोई पर तगड़ी मार, आसमान छूने लगे आटे-दाल के भाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद इस बात की अटकलें लगाई जा रही थी कि देश में महंगाई कम होगी। आम आदमी के इस्तेमाल में आने वाली वस्तुएं सस्ती हो जाएंगी। नोटबंदी को 20 दिन हो चुके हैं लेकिन महंगाई घटने की बजाय बढ़ गई है।
आटा और दाल के भाव आसमान छू रहे हैं। नोटबंदी से पहले जहां चक्की का आटा 21 से 22 रुपये प्रति किलो था वह बढ़कर 26 से 27 रुपये किलो हो गया है। राशन की दुकानों पर तो यह आटा 30 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।
ब्रांडेड आटे के रेट में भी 30 रुपये प्रति 10 किलो की बढ़ोतरी हुई है। ब्रांडेड आटा जो कुछ दिन पहले 280 से 290 रुपये प्रति 10 किलो था वह अब बढकर 320 से 330 रुपये प्रति 10 किलो हो गया है।
नोटबंदी के बाद गिरे सब्जियों के दाम
दालों के दाम भी नोटबंदी के बाद से 20 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। मूंग की धुली दाल जो कुछ दिन पहले 110 रुपये किलो थी वह अब 140 रुपये किलो बिक रही है। इसी तरह मूंग साबुत जो 120 रुपये थे वह 145 रुपये, चना दाल 110 से 140 रुपये तक पहुंच गई है।
नोटबंदी के बाद गिरे सब्जियों के दाम
नोटबंदी के बाद जहां आटा-दाल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है वहीं सब्जियों के दाम में गिरावट देखी गई है। सब्जी मंडी में सब्जियां तो उपलब्ध हैं लेकिन ग्राहक नहीं हैं।
नोटबंदी के बाद गोभी 20 रुपये से गिरकर 10 रुपये, टमाटर 40 रुपये से कम होकर 20 रुपये, मूली 10 रुपये से सात रुपये, प्याज 40 से 25 रुपये, आलू 20 से 10 रुपये, बैंगन 25 से 15 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं।